देहरादून। परिवहन विभाग में अधिकारियों के प्रमोशन के साथ ही तबादले किए गए। सुनील शर्मा को आरटीओ देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है। प्रमोशन और तबादला आदेश सचिव परिवहन ने जारी किए।
संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) पौड़ी राजीव मेहरा को उप परिवहन आयुक्त के पद पर प्रमोट करते हुए मुख्यालय में तैनाती दी गई है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) देहरादून द्वारिका प्रसाद को संभागीय परिवहन अधिकारी के पद पर पदोन्नत करते प्रवर्तन अल्मोड़ा की जिम्मेदारी दी गई। आरटीओ देहरादून दिनेश चंद्र पठोई को आरटीओ पौड़ी, एआरटीओ देहरादून सुनील शर्मा को आरटीओ देहरादून,आरटीओ अल्मोड़ा शैलेश तिवारी को आरटीओ (प्रवर्तन) देहरादून, आरटीओ(प्रवर्तन)अल्मोड़ा गुरुदेव सिंह को आरटीओ (प्रशासन) अल्मोड़ा बनाया गया है। इसके अलावा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी पिथौरागढ़ नवीन कुमार सिंह को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) देहरादून बनाया गया।






