शातिर कबूतर बाज: पढाई के लिए इंग्लैंड भेजने के नाम पर ठग लिए 36 लाख रुपए

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर।। एक व्यक्ति के तीन लोगों पर उसके बेटे और बहू को शिक्षा के नाम पर इंग्लैंड भेजने के नाम पर 14 लाख 20 हजार रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। आरोप है कि जिन लोगों को उसने यह रकम दी वह अपने वादे से मुकर गए और अब उसकी रकम भी वापस नहीं कर रहे हैं। उसने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बिलासपुर रामपुर निवासी पलविन्द्र सिंह पुत्र ईश्वर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बराड़ ओवरसीज के मालिक खुशवंत सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी बेरिया रोड शिवपुरी उर्फ छोटुपुरा बाजपुर और किरणदीप कौर पत्नी खुशवंत सिंह व किरणदीप कौर के पिता मनमोहन सिंह ने उसके पुत्र व बहू को इंग्लैंड में शिक्षा लेने के लिए भेजने के नाम पर 14,20,000 लिए। उससे बहू संदीप कौर और होशियार सिंह का पासपोर्ट और बैंक खाते की चेकबुक एटीएम तथा खाता नंबर अपने ऑफिस में बुलाकर जमा करवा लिया। उसने 2022 में इन लोगों को 14,20,000 दिए। 22 सितंबर 2022 को इन्होंने उसके पुत्र और पुत्रवधु को इंग्लैंड भेजने का वादा किया था लेकिन अब तक उनको विदेश नहीं भेजा। अपनी दी गई रकम मांगने पर यह लोग उसे टहला रहे हैं और अब रकम वापस करने से साफ इनकार कर रहे हैं। उसने पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसकी दी गई रकम वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
एक अन्य मामले मेें सिलाई बड़ा गांव मझरासिंहपुरा थाना मिलक जिला रामपुर निवासी करमजीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। कहा वह अपनी पत्नी को पढ़ाई के लिए विदेश भेजना चाहता था। एजेंट खुशवंत सिंह पुत्र प्रताप सिंह, उसकी पत्नी किरणदीप कौर व किरणदीप के पिता मनमोहन सिंह निवासी दौलतपुर बेरिया निकट शिवपुरी थाना बाजपुर के निवासी हैं। उनका ऑफिस रुद्रपुर में बराड़ ओवरसीज के नाम से है। आरोप है कि इन्होंने पत्नी को विदेश में पढाई करने के लिए भेजने के नाम पर 9,70,000 अपने खाता में डलवाए। खुशवंत सिंह ने सितंबर में वीजा क बात कही लेकिन अब तक न तो वीजा लगा और न ही रकम वापस की जा रही है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
वहीं बिलासपुर रामपुर निवासी मंगल सिंह पुत्र प्यारे सिंह अपने पोते दिलप्रीत सिंह को इंग्लैंड पढ़ाई के लिए भेजना चाहते थे। उन्होंने पुलिस के दी तहरीर में आरोप लगाया बराड़ ओवरसीज के मालिक खुशवंत सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी बेरिया रोड शिवपुरी डोडूपुरा उर्फ छोटूपुरा थाना केलाखेड़ा, किरणदीप कौर पत्नी खुशवंत सिंह और किरणदीप सिंह के पिता मनमोहन सिंह निवासी बाजपुर ने पोते का इंग्लैंड में शिक्षा के लिए बिजा लगाने के एवज में 15 लाख का खर्च बताया। इसके बाद अलग-अलग किस्तों में बराड़ ओवरसीज ने 12,17,000 रुपये जमा करवा लिए। अब तक न तो पोते के विदेश भेजा और न ही उनको दी गई रकम वापस की जा रही है।

Ad
Ad