देशभर के शिक्षाविदों व पर्यावरणविदों का लगेगा 6 और 7 जनवरी को डीoडीo कॉलेज में जमावड़ा

ख़बर शेयर करें -

देशभर के शिक्षाविदों व पर्यावरणविदों का लगेगा 6 और 7 जनवरी को डीoडीo कॉलेज में जमावड़ा

डी0डी0 कॉलेज में पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी बहुत ही महत्वपूर्ण विषय ” पश्चिमी हिमालय में जलवायु परिवर्तन बढ़ती आपदाएं और भेद्यता” पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 6 जनवरी और 7 जनवरी को ओoएनoजीoसीo के सभागार में होने जा रहा है।
यह राष्ट्रीय संगोष्ठी भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (उत्तर क्षेत्रीय) केंद्र द्वारा प्रायोजित की जा रही है
इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में देश के विभिन्न प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों जैसे दिल्ली यूनिवर्सिटी, जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी ,बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के विषय विशेषज्ञ शामिल होंगे
आज के समय में
पश्चिमी हिमालय में जलवायु परिवर्तन होना महत्वपूर्ण चर्चा और चिंता का विषय है जलवायु परिवर्तन के कारण राज्यों में बढ़ती आपदाएं और स्थानीय जनजीवन पर व्यापक प्रभाव पड़ा है जिससे पर्यावरण असंतुलन कृषि, उद्यानिकी, रोजगार ,राजनीतिक, प्रतिनिधित्व, क्षेत्रीय संस्कृति ,इत्यादि से संबंधित समस्या उत्पन्न हुई हैं !

डीoडीo कॉलेज के चेयरमैन श्री जितेंद्र सिंह यादव जी ने बताया कि सबसे गंभीर समस्या बन चुकी जलवायु परिवर्तन से लड़ना आज की बड़ी चुनौती है। पिछले ढाई सौ वर्षो में वैश्विक तापमान में करीब 0.5 से एक डिग्री सेल्सियस प्रति सदी की दर से वृद्धि हो रही है। जिसका असर दुनिया की जलवायु पर हुआ। लिहाजा अतिवृष्टि, अनावृष्टि, हिमपात, चक्रवात आदि की अनियमित और ज्यादा तीव्रता के रूप में सामने आया है।
इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में देश के विभिन्न प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के विद्वानों द्वारा इस विषय पर किए गए विचार विमर्श से जो निष्कर्ष प्राप्त होंगे उनका सदुपयोग विभिन्न राजकीय एवं गैर राजकीय विकास नियोजन संस्थाओं द्वारा राष्ट्रहित में किया जा सकेगा।

Ad
Ad