उत्तराखंड का वनबसा थाना देश के तीन सर्वश्रेष्ठ थानों में चयनित, गृह मंत्री सौंपगे ट्रॉफी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य गठन के बाद पहली बार उत्तराखंड के नैनीताल परिक्षेत्र के चंपावत जिले के वनबसा थाना देश के तीन सर्वश्रेष्ठ थानों में चुना गया है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार व कुमाऊं परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक डा नीलेश आनंद भरणे ने वनबसा थाने के साथ ही चंपावत जिला पुलिस को बधाई दी है।
संयुक्त निदेशक, आसूचना ब्यूरो, भारत सरकार द्वारा जनपद चम्पावत के थाना बनबसा को वर्ष 2022 के लिए देश के सर्वश्रेष्ठ तीन थानों में चयनित किया गया है। इसी क्रम में थाना बनबसा को 20-22 जनवरी 2023 की अवधि में नई दिल्ली में प्रस्वावित DGsP/IGsp Conference -2022 में गृह मंत्री, भारत सरकार द्वारा ट्राफी प्रदान की जायेगी।
कुमाऊं के पुलिस महानिरीक्षक डा नीलेश आनंद भरणें ने आज चंपावत के पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा, वनबसा के थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जंगवाण, उप निरीक्षक सुरेंद्र खड़ायत को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस सम्मान से देश में उत्तराखंड का नाम रोशन हुआ है।

Ad
Ad