हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के नवसर्जित गौलापार मण्डल द्वारा नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल का स्वागत किया गया। मण्डल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल ने तत्तकालीन हल्द्वानी पूर्वी मण्डल के समस्त पदाधिकारियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा कि हम सभी को आगामी चुनावों में विजय हेतु संगठन कार्यक्रम में सक्रिय रहने की आवश्यकता है” वहीं लालकुऑ विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने अध्यक्ष मुकेश बेलवाल को बधाई देते हुए कहा कि हम मिलकर संगठन कार्यों को तन मन से करेंगे। प्रदेश सरकार विकास कार्यो के प्रति गंभीर है। कार्यकताओं की सरकार की योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के प्रयास करने चाहिए।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भाजपा नैनीताल प्रताप बिष्ट, लालकुआं विधायक डॉ मोहन बिष्ट, जिला महामंत्री रंजन बर्गली, जिला उपाध्यक्ष दिनेश खुल्बे, पान सिंह मेवाड़ी, प्रकाश बेलवाल, राजेंद्र बिष्ट, रवीन्द्र रैकुनी, नरेंद्र मेहरा, युगल शर्मा, जीवन बोरा,अमित अश्विनी, संजय पांडे, पूरन कोटलिया, तारा तिवारी, बसंत सनवाल, बसंत आर्य, बहादुर बिष्ट, चंदू बजेठा, सुधीर जांगी, गिरीश सांगुड़ी, मनमोहन गरकोटी बालम बिष्ट, देवेश सम्मल , नवीन जोशी, अभिषेक शर्मा, प्रवीन रावत, चंदू आदि उपस्थित रहे।
नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे गंभीरतापूर्वक निभाया जाएगा। सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के लिए गांव स्तर से काम करने की जरूरत है। गौलापार मंडल इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार जताया।






