भाजपा धमॅ और नारों की राजनीति करती है और कांग्रेस विकास की: हरीश रावत

ख़बर शेयर करें -

सल्ट। सल्ट विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिर दिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवम पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने धुआंधार प्रचार किया। उन्होंने तीन स्थानों पर सभाओं को संबोधित किया। श्री रावत ने कहा कि कॉन्ग्रेस विकास की राजनीति करती है। जबकि भाजपा सिर्फ नारों और धर्म तथा जाति की राजनीति करती आई है।
स्याल्दे में हुई जनसभा में हरीश रावत ने गंगा पंचोली के पक्ष में मार्मिक अपील कर चुनाव को कांग्रेस की ओर मोड़ने की कोशिश की। हरीश रावत ने कहा कि कॉन्ग्रेस के कार्यकाल में जिस तरह से विकास हुए थे, वह अब भी वहीं पर रुके पड़े हैं। भाजपा इन कार्यों को अपने खाते में जोड़ने का कार्य कर रही है। पहाड़ के मडुवे, झुगरे, कौड़ि, बकरे,गाय, मेरा पेड़ मेरा धन, गौरा धन योजना, मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ, समेत सभी योजनाओं का जिक्र किया।जिन्हें भाजपा ने ठंडे बस्ते में डाल कर इनका कचूमर निकाल दिया। उन्होंने कहा कि इस बीमारी से उन्हें ऐसा झकझोर दिया किया कि इन्हें लगा कि वह निबट जाएंगे। लेकिन कोई तो है उनका ईष्ट देव जो उन्हें फिर से खड़ा कर गया। शायद इष्टदेव ने उन्हें गंगा के लिए वोट मांगने के लिए फिर से खड़ा कर दिया। कांग्रेस को दुबारा खड़ा करने एवम कांग्रेस रूपी इस गंगा की जीत के लिए यह आवश्यक भी था। इससे पहले उन्होंने पोखरी एवम नेवलगाव खुमाड़ में भी भारी सभा को संबोधित किया। इस दौरान रावत कई बार भारी गले एवम नम आंखों से लोगो के बीच बोल कर अपनी आत्मीयता के साथ कांग्रेस को जीतने की मार्मिक अपील भी कर गए। हरीश रावत ने प्रदेश के सभी कांग्रेस नेताओं को देव डांगर के रूप में अवतार लेते हुए कांग्रेस की जीत के लिए एकजुट होकर गंगा पंचोली को आशीर्वाद देने का आव्हान किया।
प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने लोगों में जोश भरते हुए कहा भाजपा ने प्रदेश को महंगाई एवम बेरोजगारी से त्रस्त कर दिया है। अब जनता को इन सभी का जवाब 17 अप्रैल को वोट से देकर इसका जवाब देना है। वही प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा पर हमलाबर होते हुए कहा कि भाजपा को अपने ।मुख्यमन्त्रियों पर ही भरोसा नही है। विकास की जगह वह ऐसे अटपटे बयान दे रहे है कि प्रदेश की जनता अपने को ठगा हुआ महसूस कर रही है। प्रदेश की जनता अब इनका सीधा जवाब 2022 से पहले सल्ट में देगी। उन्होंने गंगा पंचोली को भारी मतों से विजयी बनाने को कहा।
सभाओं को प्रमुख रूप से पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गोबिन्द सिंह कुंजवाल, विद्यायक करण मेहरा, निजामुदीन, आदेश चौहान, ने पूर्व विधायक मनोज तिवारी, भी संबोधित किया। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्या, आरयेंद्र शर्मा,विजय सारस्वत, प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया, गरिमा दसौनी समेत वरिष्ठ कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Ad
Ad