पति और बेटे के साथ हरिद्वार घूमने आई महिला की चाकू मारकर हत्या, पति व बेटे की तलाश में जुटी पुलिस

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। पति और बेटे के साथ पिरान कलियर पहुंची महिला की बावन दर्रे के पास देर रात चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पति और बेटा गायब है। महिला सहारनपुर की रहने वाली है।
पुलिस के अनुसार सकीना (25) रविवार को अपने पति सुहैल और बेटे के साथ कलियर आई थी। देर रात धनौरी के बावन दर्रे के पास किसी ने महिला के पेट में चाकू घोंप दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर कलियर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। महिला को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
मरने से पहले महिला ने पुलिस को बताया कि उसके साथ उसका पति और बच्चा भी था जिसके बाद पुलिस महिला के पति और बच्चे की तलाश में जुट गई है। सूचना मिलने पर एसएसपी अजय सिंह कलियर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Ad
Ad