भाजपा का लाभार्थी सम्मेलन: प्रधानमंत्री आवास में हल्द्वानी नगर निगम को मिलेंगे 270 घर: डॉ जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी ने महा जन-सम्पर्क अभियान के तहत लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया। हल्द्वानी नगर निगम के महापौर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने बताया कि निगम क्षेत्र के 270 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास के तहत घर दिए जाएंगे।
यहां अग्रसेन भवन में सम्पन्न हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिमोहन अरोरा ने की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मण्डी समिति चम्पावत के अध्यक्ष रामदत्त जोशी थे। भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी ने जनता के लिए हमेशा ही अन्तिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचने का लक्ष्य तय किया है। उनकी परेशानियो का निदान करना पार्टी का मुख्य उद्देश्य रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा गरीब पिछड़े वर्ग के लिए सोचा है। हर घर को शौचालय, उज्ज्वला योजना, 80 करोड लोगों को राशन का लाभ मिल रहा है।
नगर निगम के महापौर जोगेन्दर रौतेला ने कहा बैणी सेना के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का एक उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया गया। महापौर जोगिंदर रौतेला ने बताया कि 270 आवास हल्द्वानी को अतिशीघ्र प्रधानमंत्री योजना के द्वारा दिए जाएंगे। महालक्ष्मी किट भी वितरित की जा रही है। कुपोषित बच्चों के लिए पुष्टाहार दिया जा रहा है।
कार्यक्रम का संचालन विजयलक्ष्मी चौहान द्वारा किया गया। समापन मंडल अध्यक्ष प्रताप रैकवाल द्वारा किया गया। प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत अनिल कपूर डब्बू, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल,जिला महामंत्री नवीन भट्ट एवं रंजन बरगली अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष भुवन आर्या, प्रतिभा जोशी भुवन भट्ट, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा कार्तिक हरबोल राजेंद्र अग्रवाल,पंकज अधिकारी, शान्ति भट्ट मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad