भाजपा की टिफिन बैठक: नरेंद्र मोदी ने विश्व स्तर पर दिलाई भारत को पहचान: अजय भट्ट

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि आज विश्व स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की विशेष पहचान बनाई है। भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में बहुत आगे निकल गई है। विदेशी मुद्रा हमारे पास जमा है राशन के भंडार भरे हैं। इसके विपरीत विदेशी दल महंगाई का रोना रोकर पटना में फोटो खींचाने तक सीमित हैं।
केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री भट्ट भारतीय जनता पार्टी का टिफिन बैठक कार्यक्रम में शामिल हुए। वह कालाढूंगी विधानसभा के नरसिंह पैलेस बैकंट हाॅल पीलीकोठी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अपने अपने टिफिन भोजन का आदान-प्रदान कर भोजन किया और भारतीय जनता पार्टी का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


मुख्य अतिथि अजय भट्ट ने कहा की विश्व हमारा कुटुम्ब है, ये संदेश अमेरिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया। हमको भी मोदी जी बातों की गहराई को समझने का प्रयास करना चाहिए। भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में बहुत आगे निकल गयी है। विदेशी मुद्रा हमारे पास जमा है। राशन के भंडार भरे हैं ,विपक्ष महंगाई का रोना रो रहा है। केवल व केवल पटना में फोटो सेशन चल रहा है। विपक्ष आज मोदी जी की लोकप्रियता से डरा हुआ है ।आज हमारे देश की बेटियां भी आगे बढ़ रही है। हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही है। महिलाओं को सम्मान और महिलाओं को आगे बढ़ाने का लगातार हमारी सरकार प्रयासरत हैं। गरीब का बेटा बेटी आगे बढ़ रहे हैं। सबको हमारी सरकार समान अधिकार दे रही है।आज मोदी जी का विश्व सम्मान कर रहा है। मोदी जी में विश्व का नेतृत्व करने की क्षमता है, क्योंकि विश्व देख रहा है भारत आगे बढ़ रहा है। आज विदेशों में हमारी संस्कृति और हमारे योग हमारे सनातन ज्ञान की चर्चा हो रही है। हमारे ग्रंथों से विश्व सीख ले रहा है।हमनें विश्व को योग दिया है जिसे विश्व भर ने अपनाया हैह जिसका श्रेय हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।हम आज टिफिन बैठक अपने अपने घरों से भोजन लाकर एक स्थान पर कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं इससे हमारे समाज में एकजुटता बढ़ाने और समाज को एकजुटता का संदेश दे रहे हैं। हम चाहते हैं की हर जाति धर्म और समाज की कुरीतियो को दूर कर समाज को एक करने की हमारी टिफन बैठक कार्यक्रम आयोजित किए हैं। जाति धर्म से पहले देश है, इसलिए सर्वप्रथम हम देश की मान सम्मान और जनता का की हर वर्ग के लिए सोचना और हमारे कार्यकर्ता जनता के बीच में जाकर उनकी समस्याओं को समझना जिससे समाज की समस्याओं का हल हो उनका निदान निकाला जाए इसलिए हमने जगह-जगह टिफिन बैठक का आयोजन किया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा की पार्टी ने कार्यकर्ताओं में समानता भेदभाव दूर कर समाज को एकजुटता के लिए टिफिन कार्यक्रम का आयोजन चलाये जा रहे हैं ।हर कार्यकर्ता हर मोर्चे के कार्यकताओं को जोड़ हर घर से टिफिन बनाकर एक परिवार में बैठकर भोजन करने का आयोजन हर बूथ पर चल रहा है। जिससे कार्यकर्ताओं के दुख सुख बांटना और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का पार्टी काम कर रही है। भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री ने देश का मान और सम्मान विश्व पटल पर पड़ा है। जिससे हमारा कार्यकर्ता और हम गौरवान्वित महसूस करते हैं और देश लगातार आगे बढ़ता जा रहा है। पार्टी हर वर्ग हर तबके के लिए लगातार काम कर रही है। हमारा कार्यकर्ता लगातार जनता से संवाद कर जनता की नब्ज टटोल उनकी जरूरतों को पूरा करने का काम बूथ स्तर तक चल रहा है।


कार्यक्रम संचालन महामंत्री नवीन भट्ट ने किया। कार्यक्रम में मौजूद रहें प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व राज्यमंत्री गजराज सिंह बिष्ट, प्रवक्ता विकास भगत, मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट, मनोज पाठक, संजय पाण्डे, प्रमोद बोरा, प्रमोद पंत,एससी मोर्चा अध्यक्ष भुवन आर्या, ओबीसी मोर्चा महेन्द्र कश्यप कंचन कश्यप,चन्दन बिष्ट,खिमान्नंद ब्रजवासी ,महिला मोर्चा अध्यक्ष अल्का जीना, श्रुति गोलवलकर, कल्पना बोरा, श्रुति तिवारी, आदि मौजूद रहे ।

Ad
Ad