अब भीमताल विधानसभा के खनस्यूं में शुरु हुआ श्रम केंद्र, विधायक ने किया शुभारम्भ

ख़बर शेयर करें -

भीमताल। भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक सबसे दुरस्त ब्लॉक होने के चलते श्रमिकों को अपना श्रम कार्ड बनाने, पंजीकरण करने नवीनीकरण कराने हल्द्वानी आना पड़ता था। दुरुस्थ क्षेत्र होने के कारण ग्रामीणों को हल्द्वानी आने -जाने को वाहन नहीं मिल पाते थे। ग्रामीणों को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
विधायक ने कहा कि हजारों रूपये खर्च कर समय से नहीं पहुंचने से हल्द्वानी श्रम कार्यालय से खाली हाथ वापस जाना पड़ता है। विधायक ने मुख्य्मंत्री से भीमताल क्षेत्र के ओखलकांडा के खनस्यू मै श्रम कार्यालय खोलने व श्रम विभाग के कैम्प लगाने मांग की, राम सिंह कैड़ा ने आज ओखलकांडा खनस्यू में श्रम के कार्यालय का शुभारम्भ किया!अब श्रमिकों को हल्द्वानी नहीं जाना पड़ेगा। श्रमिकों के श्रम कार्ड का नवीनीकरण आदि कार्य खनस्यू कार्यालय से ही हो जायेगे! क्षेत्र के लोगों ने विधायक राम सिंह कैड़ा का आभार प्रकट किया है।

Ad
Ad