पर्यावरण की सुरक्षा के लिए वृक्षारोपण जरुरी,पिथौरागढ़ में जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ

ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़। जिलाधिकारी रीना जोशी ने हरेला पर्व पर जिला प्रशासन की ओर से पिथौरागढ़ के भाटकोट क्षेत्र में किया बृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभकिया। उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरुरी है। इस अभियान को राष्ट्रीय अभियान की तर्ज पर मनाते हुए बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए। दूषित हो रहे पर्यावरण को बचाने के लिए यह एक मात्र उपाय है।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी पिथौरागढ़ के अलावा अपर जिला अधिकारी पिथौरागढ़, उपजिला अधिकारी पिथोरागढ़, नगर पालिका पिथौरागढ़ के अधिकारी मौजूद थे।

Ad
Ad