संयुक्त कर्मचारी महासंघ का नियमितीकरण की मांग को लेकर 22वें दिन भी जारी रहा धरना, अब एकता बिहार में धरना-प्रदर्शन का फैसला

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आज 22वें दिन भी जारी रहा। महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि निगम के 13 जनपदों से आए कर्मचारियों ने आज भी अपनी नियमितीकरण को लेकर आंदोलन जारी रखा। उन्होंने कहा कि कल से आंदोलन स्थल एकता बिहार में बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम के प्रबंध निदेशक से हुई वार्ता के क्रम में यह कहा गया कि नियमितीकरण का प्रकरण शासन स्तर का है। इस कारण धरना स्थल शासन द्वारा चयनित किए गए धरना स्थल पर ही किया जाए। उन्होंने कहा कि अब एकता बिहार में ही शासन द्वारा नियमितीकरण की नियमावली जारी होने तक आंदोलन स्थल बनाया जाएगा। आज के धरना कार्यक्रम में जोगिंदर लाल अनिल जोशियाल जयपाल बिष्ट श्यामलाल सेंजवाल संजय भट्ट कंचन चंदोला रमेश कपकोटी गौतम कुमार पीतांबर दुमका वेद प्रकाश पदम सिंह त्रिभुवन पुनेठा महेश लाल नरेंद्र थापा महेंद्र चंद्र योगेश धामी बलवंत सिंह सहित निगम के पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित हुए।

Ad
Ad