जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक जोशी का असामयिक निधन, शिक्षक समुदाय शोकाकुल

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ नैनीताल के जिलाध्यक्ष अशोक जोशी के असामयिक निधन से शिक्षक समुदाय शोकाकुल है। कई वर्षों से शिक्षक राजनीति में सक्रिय रहे अशोक जोशी वर्तमान में जनपद नैनीताल के जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष थे। उक्त जानकारी देते हुए जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पूर्व जिला मंत्री डॉ. डी.एन.भट्ट ने बताया कि अशोक जोशी पिछले लगभग एक वर्ष से कैंसर से पीड़ित थे। उनका चंडीगढ़ पी.जी.आई. से लगातार उपचार चल रहा था। अशोक जोशी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में किया गया।
आज हुई शोक सभा में सैकड़ों शिक्षकों ने उन्हें याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने अशोक जोशी के निधन को शिक्षक समुदाय के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। शोकसभा में मुख्य रूप से शिक्षक नेता मोहन सिंह बिष्ट, ठाकुर दत्त पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार, विपिन आर्या, मतलूब हुसैन, हरीश पाठक, राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता शिक्षक विपिन पान्डे, शम्भू दत्त थुवाल, योगेश्वर पाण्डेय, हरीश पुनेठा, हरीश बिष्ट, महेश कपिल आदि शामिल रहे। शोकसभा का संचालन पूर्व जिला मंत्री डॉ. डी. एन. भट्ट ने किया

Ad
Ad