भाजपा का हर बूथ में 200 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य, मिस्ड कॉल, क्यूआर कोड, नमो एप का भी ले सकते हैं सहारा: प्रकाश रावत

ख़बर शेयर करें -

भीमताल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने कहा है कि भाजपा ने हर बूथ पर 200 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इसमें सभी को एकजुट होकर ककम करना होगा।
भाजपा संगठन पर्व के 2024 सदस्यता अभियान के तहत मंडल कार्यशाला सिद्धि विनायक हॉल भीमताल में मंडल अध्यक्ष कमला आर्य की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
कार्यशाला के मुख्य वक्ता प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी हर बूथ पर 200 सदस्यों के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ेगी। कहा कि भाजपा का राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान एक सितंबर से शुरू होकर 15 अक्टूबर तक चलेगा। यह अभियान राष्ट्रवाद की प्रेरणा से संचालित होगा। देश के पुनर्निर्माण के लिए संकल्पित भाजपा से हर वर्ग जुड़ने को तैयार है। कहा कि कार्यकर्ताओं को सदस्यों से सदस्यों को जोड़ने के लिए मिस्ड कॉल, क्यूआर कोड, नमो एप और ऑफलाइन फॉर्म जैसे विभिन्न माध्यमों का उपयोग कर नए सदस्य जोड़ सकते हैं।

भाजपा सदस्यता अभियान के जिला संयोजक खीमा शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान की बारीकियां बताई इस कार्यक्रम में संचालन महामंत्री योगेश तिवारी ने किया । कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती बीना आर्य, जिला मंत्री योगेश रजवारो सदस्यता अभियान के मंडल संयोजक कमलेश रावत, सदस्य महेश चंद्र जोशी, चिराग बोरा, पुष्कर महरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज भट्ट, मंडल उपाध्यक्ष कमल जोशी, शिप्रा जोशी, गौतम मटियाली, मंत्री आशु पाठक, धन सिंह राणा, दिनेश सांगुड़ी, पारस चन्द्र मीनाक्षी आर्या जया बोहरा, शरद पांडेय, एमसी पंत, अखिलेश सेमवाल, नीतेश बिष्ट, मंजु जोशी, भावना पाण्डे, दीपक पाण्डे, पंकज उप्रेती, विनोद भट्ट, घनश्याम पांडेय, गोपेश बिष्ट, विनोद कर्नाटक, नित्यानन्द भट्ट, जीवन महरा, मदन गिरी, भुवन आर्या, चंद्रशेखर गिरी, बच्ची सिंह मेहता, प्रकाश शर्मा, राजीव गिरी आदि कई प्रदेश, ज़िला, मंडल, शक्ति केंद्र संयोजक बूथ अध्यक्ष एवं समस्त मोर्चों के अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad
Ad