भीमताल बाईपास व नहर कवरिंग के लिए सात करोड़ 95 लाख स्वीकृत, शासनादेश हुआ जारी

ख़बर शेयर करें -

भीमताल। भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा ने शासन से भीमताल बाईपास व नहर कवरिंग के लिए सात करोड़ 95 लाख रुपए स्वीकृत करा लिए हैं। भीमताल बाईपास, नहर कवरिंग व सुधारीकरण का शासनादेश जारी हो गया है।

भीमताल विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत के अतंर्गत बाईपास मोटर मार्ग पर की नहर कवरिंग की मांग भीमताल नगर की जनता व ग्रामीण क्षेत्र के लोग कई वर्षो कर रहे थे। नहर कवरिंग नहीं होने के भीमताल बाजार क्षेत्र में हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती थींऔ जिस कारण शहर व ग्रामीण क्षेत्र के लोग व पर्यटकों को काफी परेशानियो का सामना करना पड़ता था। भीमताल नगर व पहाड़ के किसानो व ग्रामीणों ने विधायक राम सिंह कैड़ा से भीमताल बाईपास मोटर मार्ग की नहर कवरिंग करने मांग की।
नगर व भीमताल विधानसभा क्षेत्र वासियों की मांग पर विधायक राम सिंह कैड़ा ने क्षेत्र के लोगों की परेशानियों को देखते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियो को आगंणन बनाकर शासन को भेजने को कहा। विधयक कैड़ा ने मुख्यमंत्री से बाईपास नहर कवरिंग के लिए धनराशि स्वीकृत करने की माग की। विधायक की माग पर मुख्य मंत्री ने भीमताल बाईपास नहर कवरिंग व सुधारीकरण के लिए 7 करोड़,95 लाख की वित्तीय स्वीकृति दे दी थी। विधायक कैड़ा ने शासनादेश जारी करा दिया है। जल्दी ही नहर कवरिंग , टायल्श निमार्ण का कार्य सुरू किया जायेगा। विधायक कैड़ा ने अधिकारियो को टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करने को कहा है।
विधायक कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र वासियों की हर समस्या का समाधान हो इस दिशा मैं लगातार कार्य करने का प्रयास कर रहा हू। विधायक कैड़ा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

Ad
Ad