पिथौरागढ़ में आसमानी आफत: बादल फटने से दो मंजिला मकान जमींदोज, 150 नाली जमीन बही, कई जानवर दबे

ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़। आपदा से पिथौरागढ़ तहसील में बारिश से व्यापक नुकसान हुआ है। भारी बारिश के कारण थरकोट पट्टी के डाल गांव में पुष्कर सिंह नेगी व प्रेम सिंह नेगी का दो मंजिला मकान जमीदोज हो गया। प्रेम सिंह ने बताया की कल देर शाम को उनके मकान के बाई ओर की जमीन धंसने लगी,सभी लोग घर मे ही थे। देखते ही देखते दो मंजिला मकान पूरी तरह ढह गया। घर के लोग तो बाहर आ गए लेकिन गोठ में बंधे दो गाय और तीन बकरी थी। एक गाय तो किसी तरह से सुरक्षित कर ली लेकिन एक गाय और बकरी गोठ में ही जमीदोंज हो गई। पुष्कर सिंह ने शिक्षा विभाग से रिटायर होने के बाद मकान बनाया। वही उनके बेटे और बहू ने काश्तकारी व दूध बेचकर दोमंजिला मकान बनाया। एक दिन पहले ही घर का रंगरोशन का काम पूरा हुआ। आज पूरा मकान नेस्तानाबूद हो गया। इसके साथ ही उन्होंने मकान के आस पास सेब,पुलम,आड़ू,माल्टा, नारंगी के पेड़ भी बह गये।
इस घटना के साथ करीब 150 नाली जमीन भी बह गयी। डाल गाँव मे करीब 25 परिवार रहते है। इस घटना में अधिकतर ग्रामीणों की जमीन बह गयी है।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता प्रशासन के साथ आज मौके पर पहुँचे। प्रभावित परिवार को ढांढस बंधाया, प्रशासन से तत्काल मुवावजा राशि देने की बात कही। इस दौरान ग्राम प्रधान,पशुपालन विभाग,उद्यान विभाग के अधिकारी भी साथ थे।

Ad
Ad