कांग्रेस की जनाक्रोश रैली में उमड़ी भीड़: महंगाई, दुष्कर्म, हत्या, लूट-डकैती, भ्रष्टाचार और रोजगार जैसे मुद्दों को लेकर जोरदार प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी में जिला कांग्रेस ने जनाक्रोश रैली का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। रैली ने एमबी इंटर कॉलेज के मैदान से शुरुआत की और नैनीताल रोड होते हुए जिलाधिकारी के कैंप कार्यालय तक पहुंचने का लक्ष्य रखा। लेकिन पुलिस ने 200 मीटर पहले बैरिकेडिंग लगाकर रैली को रोकने की कोशिश की।

इस चुनौती के बावजूद, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बैरिकेडिंग को पार किया और जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए महंगाई, दुष्कर्म, हत्या, लूट-डकैती, भ्रष्टाचार और रोजगार जैसे मुद्दों पर जोरदार प्रदर्शन किया।

रैली में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक सुमित हृदयेश, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, पूर्व विधायक संजीव आर्य समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। कांग्रेस ने दुष्कर्म, हत्या, लूट-डकैती, भ्रष्टाचार, महंगाई, रोजगार, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, स्थानीय मुद्दों को लेकर जनाक्रोश रैली निकाली है। इस दौरान सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ गई। कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। राज्य सरकार पर विपक्षी विधायकों की अनदेखी का आरोप लगाया।

डीएम कैम्प कार्यालय में धरने पर बैठे यशपाल आर्य, करण माहरा, सुमित हृदयेश, गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व विधायक रंजीत रावत, हरीश चन्द्र दुर्गापाल, पूर्व सांसद महेंद्र सिंह पाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल, महानगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, हरीश पनेरु समेत सैकड़ों कार्यकर्ता धरने पर बैठे। एडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। जन आक्रोश रैली को देखते हुए भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।

Ad
Ad