हल्द्वानी। भीमताल ब्लाक के गांधी ग्राम ताकुला को अब एक और पहचान चांद तारों का दीदार कराने वाले शहर के रूप में भी मिलने जा रही है। इसे एस्ट्रो टूरिज्म विलेज के रूप में विकसित करने के लिए कार्य योजना जमीन पर उतर चुकी है। विधायक संजीव आर्य के प्रयासों के बाद शासन ने इसके लिए पहले चरण का बजट जारी कर दिया है।
नैनीताल पहुंचने वाले पर्यटक आने वाले समय पर एस्ट्रो टूरिच्म का आनंद ले पाएँगे।भीमताल ब्लॉक के ताकुला को ऐस्ट्रो विलेज के रूप में विकसित किया जाएगा इसके लिए 2 करोड़ 46 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो गयी है।जल्द गांव में अत्याधुनिक दूरबीन स्थापित करने के साथ ही अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी।पलायन की बढ़ती समस्या और ग्रामीणों को पर्यटन रोजगार से जोडऩे के लिए यह प्रोजेक्ट कारगर साबित होगा। एस्ट्रो विलेज में पहाड़ी शैली में होमस्टे बनाए जाएंगे। 1932 में वे यहां रहने भी आए।
90 नाली सरकारी जमीन में यह प्रोजेक्ट बनेगा जिसके लिए कायॅदायी संस्था मंडी परिषद है। अल्मोड़ा के स्टोन और लकड़ी का इस्तेमाल किया जाएगा। इस प्रयोग से प्रदेश की वास्तुकला को भी संरक्षण मिलेगा।ताकुला गांव को गांधी मंदिर’ का भी नाम प्राप्त है क्योंकि महात्मा गांधी जी ने खुद इस भवन का शिलान्यास किया था। वर्ष 1929 और फिर वर्ष 1932 में वे यहां रहने भी आए। विधायक संजीव आयॅ ने बताया की पयॅटन विभाग को इस काम के लिए नोडल का जिम्मा सौंपा गया है। यह योजना स्वरोजगार के लिए भी महत्वपूर्ण है।






