हरियाणा के गोहाना में भाजपा की शानदार जीत पर पार्टी महामंत्री संगठन ने भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा को दी बधाई

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। हरियाणा के गोहाना सीट पर बेहतर कार्य करने पर भाजपा के संगठन महामंत्री ने भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने देहरादून में संगठन महामंत्री अजय कुमार से मुलाकात कर हरियाणा प्रदेश में भाजपा की जीत की बधाई दी। संगठन महामंत्री ने विधायक राम सिंह कैड़ा को हरियाणा प्रदेश के गोहाना विधानसभा भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में बेहतर कार्य करने पर मिठाई खिलाकर बधाई दी। हरियाणा की गोहाना विधानसभा सीट पर आज तक भाजपा का विधायक नही बन पाया था। 25 साल से कांग्रेस का विधायक था। विधायक कैड़ा ने डेढ़ महीने गोहाना विधानसभा के अलग अलग गांव व शक्ति केंद्रों में बैठक कर जनता को भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी दी । विधायक ने संगठन को साथ लेकर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया। सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से आज गोहाना विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई है।

विधायक कैड़ा ने कहा हरियाणा में जनता ने भाजपा के पक्ष में वोट कर तीसरी बार पुर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाने कार्य किया है।

Ad
Ad