
भीमताल। भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा ने भीमताल में श्रम कार्यालय का उद्घाटन किया। इस कार्यालय के खुल जाने के बाद अब पहाड़ के श्रमिकों को हल्द्वानी नहीं आना पड़ेगा।
भीमताल विधानसभा के भीमताल, धारी, रामगढ़ ब्लॉक के ग्रामीणों को श्रम विभाग में पंजीकरण कराने, अन्य श्रम विभाग के सम्बंधित कार्यों के लिए हल्द्वानी आना पड़ता था। पूरे दिन लाइन में खड़े होने के बाद भी श्रमिकों को खाली हाथ घर जाना पड़ता था! क्षेत्र के लोगों को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों ने विधायक राम सिंह कैड़ा से भीमताल में श्रम विभाग का कार्यालय खोलने की मांग की।
विधायक कैड़ा ने श्रमिकों व ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए भीमताल में श्रम विभाग के कार्यालय का विधिवत उद्घाटन कर दिया है।
विधायक कैड़ा ने ओखलकांडा के ग्रामीणों की समस्या को देखते हुऐ खन्स्यूं में पूर्व में श्रम कार्यालय खोला है, वहा के ग्रामीणों को लाभ मिल रहा है।
विधायक कैड़ा ने कहा श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को हमारी सरकार द्वारा चलाई गई कई योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य किया जा रहा। श्रम विभाग में पजीकृत श्रमिकों को कम्बल, छाता, सिलाई मशीन, टूल किट, आदि सामान दिया जा रहा है जिस दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। विधायक ने कहा अब श्रमिकों को श्रम विभाग से सम्बंधित कार्य हेतु हल्द्वानी नहीं आना पड़ेगा। ग्रामीणों ने विधायक कैड़ा का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया।






