भारतीय किसान संघ की संपूर्ण देश के संगठन मंत्रियों की बैठक संपन्न

ख़बर शेयर करें -

भारतीय किसान संघ की संपूर्ण देश के संगठन मंत्रियों की बैठक संपन्न

सोनीपत ,अखिल भारतीय प्रबंध समिति के पश्चात भारतीय किसान संघ की संपूर्ण देश के संगठन मंत्रियों की बैठक  रामलाल  जो किसान संघ के पालक और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख प्रधान  दिनेश कुलकर्णी जी जो किसान संघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री ने संयुक्त रूप से बैठक ली,

जिसमें सभी संगठन मंत्रियों का विस्तार से परिचय जिसमें शैक्षिक योग्यता संघ शिक्षा वर्ग कब से प्रचारक हैं और किसान संघ में कब आए केंद्र कहां है आदि विषयों पर विस्तार से परिचय हुआ,

इस बैठक में सदस्यता के लक्ष्य को कैसे पूर्ण किया जाए विस्तार से चर्चा की गई ,

हर ग्राम समिति में चारों उत्सव जैसे किसान दिवस भाद्रपद शुक्ल पक्ष षष्टि भगवान बलराम जयंती पर देसी हल का पूजन गोपाष्टमी कार्तिक शुक्ल पक्ष अष्टमी पर देसी गाय का पूजन 26 जनवरी भारत माता पूजन और 4 मार्च स्थापना दिवस कार्यक्रम के चारों उत्सव हर ग्राम समिति में किए जाएं ताकि कार्यकर्ता का विकास हो सके, हर प्रांत के सम्मेलन में केंद्रीय अधिकारी चुनाव पर्यवेक्षक के रुप में आएंगे,

उत्तराखंड के प्रवास पर श्रीमान शिव कांत दीक्षित जी जो संयुक्त क्षेत्रीय संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड 25 अगस्त से 31 अगस्त तक पहाड़ी जिलों का प्रवास करेंगे, जिनके साथ उत्तराखंड के संगठन मंत्री सुकर्मपालसिहराणा प्रदेश अध्यक्ष  भवन विक्रम डबरालजी साथ रहेंगे ,24 सितंबर को अखिल भारतीय संगठन मंत्री  दिनेश कुलकर्णी  उत्तराखंड के प्रवास पर आ रहे हैं ,25-26 नवंबर को उत्तराखंड का प्रदेश सम्मेलन होगा इसमें भारतीय किसान संघ के प्रदेश कार्य समिति का गठन होगा ,अखिल भारतीय सम्मेलन फरवरी के अंत या मार्च 2022 के प्रारंभ में मध्यप्रदेश में होना निश्चित किया गया ,इसमें संपूर्ण देश के सभी प्रांतों की पूरी कार्यसमिति अपेक्षित रहेगी समर्थ मंत्रों का अभ्यास वर्ग अखिल भारतीय सम्मेलन के बाद होगा ,इस बैठक में सभी संगठन मंत्रियों ने अपने विचार व्यक्त किए बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष आई एन बसवे गोडा ,राष्ट्रीय महामंत्री  बद्रीनारायण चौधरी ,सहः राष्ट्रीय संगठन मंत्री  गजेंद्र सिंह , राष्ट्रीय मंत्री  मोहन मोहनी मिस्र  आदि अधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए और संगठन मजबूत करने का संकल्प दिलाया,

Ad
Ad