हरिद्वार के रोशनाबाद पुलिस लाइन में पुलिस कांस्टेबल ने खुद को गोली मारी, मौत

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। हरिद्वार जिला मुख्यालय स्थित रोशनाबाद में एक पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस कर्मी मुख्य कोषागार में तैनात थे और फरीदाबाद के रहने वाले थे। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है। एसएसपी, एसपी सिटी समेत आला अधिकारी मौके पर जानकारी जुटा रहे हैं।
रोशनाबाद में कलेक्ट्रेट भवन में प्रथम तल पर मुख्य कोषागार स्थित है। सुनील की ड्यूटी कई महीनों से कोषागार की सुरक्षा गारद में चल रही थी। सुबह सुनील का खून से लथपथ शव मिला है। प्रथम दृष्टया उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। इसके पीछे तनाव या पारिवारिक कारण माना जा रहा है। सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि हर एंगल पर छानबीन की जा रही है।

Ad
Ad