हर बूथ पर रहेंगी भाजपा की नजर, बूथ संयोजक की बढ़ गई जिम्मेदारी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा है कि विधानसभा सीट के हर बूथ पर कार्यकर्ता ओं की सूची तैयार होनी चाहिए। साथ ही पार्टी की ओर से तैनात किए गए बूथ सत्यापन संयोजक भी इसकी पूरी जांच क, रिपोर्ट तैयार करें।
भाजपा कुमाऊँ संभाग कार्यालय हल्द्वानी में नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के नेतृत्व में बूथ सत्यापन अभियान के विधानसभा संयोजक प्रताप बिष्ट, विस्तारक के रूप में विनोद चौहान का स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा कि भाजपा बूथ के साथ पन्ना प्रमुख के काम को भी महत्व देती है। यही कारण है कि आज भाजपा विश्व की सबसे बङी पार्टी है।
बूथ संयोजक प्रताप बिष्ट ने कहा कि भाजपा के बूथ की मजबूती सबसे बडी चुनौती है। यही कारण है कि पार्टी का श्लोगन है ” बूथ जीता तो चुनाव जीता”। सभी को इसे अमल में लाने हुए काम करना होगा। बैठक में मण्डल प्रभारी दिनेश खुल्बे महापौर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला भी उपस्थित थे। बैठक में शक्तिकेंद्र संयोजक, शक्तिकेंद्र प्रभारी (हल्द्वानी नगर के पदाधिकारी), मोर्चों के नगर अध्यक्ष महामंत्री व बूथों पर सत्यापन के लिए जाने वाले वरिष्ठ पदाधिकारियों भी उपस्थित रहे। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री रेनू अधिकारी , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चन्दन बिष्ट , नगर महामंत्री प्रताप रैकवाल , मधुकर श्रोत्रिय, उपाध्यक्ष मनीष पाल, विनोद जायसवाल, ई. दिनेश सिंह, , पंकज अधिकारी , मंत्री सुरेन्द्र बिष्ट, सुधीर अग्रवाल , दीपक मेहरा, असगर अली , कोषाध्यक्ष अमोल मेहरोत्रा , जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रतिभा जोशी , नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता जोशी , महामंत्री आशा शुक्ला , मीडिया प्रभारी रेनू टण्डन , युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश तिवारी , नगर अध्यक्ष कनिष्क ढींगरा , प्रदेश मंत्री अनुसूचित मोर्चा दिनेश रन्धावा , उपाध्यक्ष संजीव कुंवर , जिला महामंत्री रवींद्र बाली , नगर अध्यक्ष योगेश राजौर , भाजपा नेता अनिल कपूर डब्बू , निश्चल पाण्डे , कमलेश जोशी , शक्तिकेंद्र संयोजक अतुल जायसवाल , अनूप टण्डन , नगर उपाध्यक्ष युवा मोर्चा वरूण देवल , प्रेम सिंह पाती आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Ad
Ad