सरकार लव जिहाद पर सख्त कानून बनाने की तैयारी में पुलिस मुख्यालय से मांगी रिपोर्ट

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में जानबूझकर विवाह या गुप्त एजेंडे के जरिये धर्म परिवर्तन के खिलाफ पहले से मौजूद कानून के बाद अब लव जिहाद पर सरकार सख्त कानून बनाने का रही है। इसके लिए शासन ने पुलिस मुख्यालय से रिपोर्ट तलब की है। शासन ने पुलिस मुख्यालय को कहा है कि कानून बनाए जाने के लिए मंतव्य सहित सुस्पष्ट आख्या शासन को उपलब्ध कराई जाए।
प्रदेश में उत्तर प्रदेश की भांति लव जिहाद पर सख्त कानून बनाने के लिए लगातार मांग की जा रही है। इसी संबंध में कुछ समय पहले उत्तराखंड रक्षा अभियान के संस्थापक दर्शन भारती ने अनुरोध पत्र सरकार को सौंपा गया था। शासन ने पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखकर रिपोर्ट देने को कहा है। दरअसल, प्रदेश में धर्म परिवर्तन के संबंध में पहले ही कानून बन चुका है।

Ad
Ad