उपनल कमिॅयों ने सरकार की सद्बुद्धि को किया हवन, दफ्तर का भी किया घेराव

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। उपनल कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सुशीला तिवारी अस्पताल समेत कई सरकारी संस्थाओं में काम ठप हो गया है। आज संयुक्त मोर्चा के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत श्री राय बहादुर स्व0 हरिप्रसाद टम्टा पार्क तिकोनिया में सरकार की सद्बुद्धि के लिए हवन किया गया। उपनल के क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी का घेराव किया गया। सभी कर्मचारियों ने राष्ट्पति, प्रधानमंत्री तथा सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, तथा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से इच्छामृत्यु की माँग की गई।
उपनल कर्मचारियों ने अपनी वर्षों से लंबित जायज मांगों को लागू करवाने के संबंध में अवगत कराया नैनीताल जिले में कार्यरत प्रत्येक विभाग के उपनल कर्मचारियों ने इस कार्य बहिष्कार में प्रतिभाग किया सभी विभागों के उपनल कर्मचारियो द्वारा कहा गया कि यदि राज्य सरकार हमारी मांगो को पूर्ण नही करती है तो कर्मचारी इन दो दिनों के कार्यबहिष्कार के बाद आगामी अक्टूबर माह में पूर्ण रुप से अनिश्चितकालीन हड़ताल में चले जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन और सरकार की होगी। उपनल कार्मिकों ने क।आ कि उच्च न्यायालय नैनीताल श्रम न्यायालय के आदेशानुसार उपनल कर्मचारियों को समान कार्य समान वेतन तथा नियमितीकरण हेतु नियमावली बनाई जाए। जिन विभागों में अधिसंख्य उपनल कर्मचारी कार्यरत है उन पदों को एक्स कैडर के पद के रूप में मानते हुए उपनल कर्मचारी की सेवाएं समाप्त न की जाए। विभिन्न विभागों से हटाए गए कर्मचारियों की बहाली की जाए तथा तत्काल वेतन वृद्धि की जाए।जिन पदों पर उपनल कर्मचारी कार्य कर रहे हैं उन पदों पर राज्य सरकार द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में योजित बिशेष याचिका में अंतिम आदेश पारित होने तक उपनल कर्मियों के पदों पर भर्ती न की जाए अर्थात राज्य सरकार द्वारा की जा रही नई भर्तियों में उपनल से कार्यरत कार्मिकों के पदों पर रिक्त में दर्शाया जाए। जिन विभागों द्वारा कतिपय कारणों से उपनल कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त की गई तदोपरांत कर्मचारी को पुनः विभाग में सेवायोजित किया गया है उन उपनल कर्मचारियों की बीच की अवरुद्ध सेवाओं को काल्पनिक रूप से निरंतर सेवा मैं परिवर्तित किया जाय। सेवा के दौरान किसी उपनल कर्मचारी की दुर्घटनावश निधन होने की दशा मैं कर्मचारी को 20 लाख की बीमा एवं आश्रित को नौकरी का लाभ दिया जाय।
कहा गया कि उपनल से हटाए गए कर्मचारियों की बहाली नहीं हो रही है जबकि नए लोगों को नियुक्तियां दी जा रही हैं। उपनल की सभी विज्ञप्ति वेबसाइट पर नहीं दिखाई जा रही। गोपनीय रूप से नए कर्मचारी को नियुक्ति दी जा रही है। रैली में मनोज जोशी, रमेश शर्मा, पूरन भट्ट, गणेश गोश्वामी, तेजा बिष्ट, ललित उपाध्याय, हर्षवर्धन लोहनी, दीप जोशी, गणेश पुरोहित, रघु रावत ,पूनम, मनोहर, गीता सलाल सपना, ममता, हेमंत जलाल, बीना, प्रकाश सनवाल, जगदीश आर्या,पंकज बिष्ट, योगेश मिश्रा, विनोद जोशी, सूंदर नैनवाल, मुकेश भट्ट, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।

Ad
Ad