महँगाई के खिलाफ कांग्रेस का भवाली में जोरदार प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

भवाली। नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल के निर्देशन में बढ़ती महंगाई को लेकर नगर कांग्रेस अध्यक्ष हितेश साह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सांस्कृतिक मंच से रानीखेत रोड़ स्थित पैट्रोल पम्प तक रैली निकाली। कांग्रेसीयो ने रैली निकालकर पेट्रोल, डीजल, गैस के बढ़ते दामों पर भाजपा सरकार पर आक्रोश व्यक्त किया। हाथों में बैनर लेकर पेट्रोल सौ रुपए के पार वाह मोदी सरकार, गैस के दामों को कम करो कम करो व भाजपा सरकार होश में आओ होश में आओ सरकार विरोधी नारे लगाएं। नगर अध्यक्ष हितेश साह ने बताया कि भाजपा सरकार पूंजीवाद को बढ़ावा दे रही हैं। जिसका खामियाजा गरीब वर्ग के तबके को भुगतना पड़ रहा है। यही हाल रहा तो जल्द महंगाई और चरम पर पहुँच जाएगी। महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब जनता की मजाक बना रही हैं। जनता जल्द इसका जवाब देगी। गैस, पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ने से गरीबों को आर्थिक मार पड़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द दाम कम नहीं करेगी तो आगे उग्र आंदोलन को मजबूर होना पड़ेगा।
इस दौरान महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या, प्रदेश सचिव खष्टी बिष्ट, सुजान रजवार, आनंद बिष्ट, भुवन अधिकारी, नंदन सुयाल, शांति तिवारी, तुलसी बिष्ट, कमला चौधरी, हरीश सिंह बिष्ट, मीना बिष्ट, बच्ची सिंह बिष्ट, ममता पाण्डे, आसमा परवीन आदि रहे।

Ad
Ad