*अब नशे की जङ पर चोट करेगी पुलिस, बेतालघाट पुलिस ने चरस तस्करी रोकने को भांग की खेती खत्म करने का चलाया अभियान*

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। नैनीताल पुलिस ने चरस और गांजे की बढ़ रही तस्करी को देखते हुए अब नशे की जङ पर ही चोट करने का फैसला लिया है। इसके लिए थाना क्षेत्र में भाग की खेती को ही नष्ट करने का फैसला लिया गया है। बेतालघाट थाना पुलिस ने आज इसके लिए विशेष अभियान चलाया।
बेतालघाट थाना पुलिस का मानना है कि नशा बङी बुराई है, अपितु समाज में बढ़ रहे अपराधिक गतिविधियों का कारण भी नशा ही है। अगर बढ़ते नशे के ग्राफ को कम करने के प्रयास किए गए तो निश्चित ही समाज से कई अपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगनी संभव हो पाएगी।
इन्ही दूरदर्शिता को लेकर नैनीताल की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रीति प्रियदर्शनी द्वारा नैनीताल जिला स्तर पर नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज बलवंत कंबोज थानाध्यक्ष बेतालघाट के नेतृत्व में उपनिरीक्षक नीरज चौहान सहित बेतालघाट पुलिस द्वारा राजस्व पुलिस के साथ संयुक्त टीम बनाकर कालाखेत, चंद्रकोट गांव के खेतों में जाकर अवैध भांग की लगभग 50 नाली खेती को नष्ट किया गया।
थानाध्यक्ष बेतालघाट द्वारा बताया गया कि नशे के विरुद्ध अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। कहा कि शराब के साथ ही चरस और गाजा भी पहाड के युवाओ को बर्बाद कर रहे हैं। इसलिए य। अभियान जारी रहेगा। इसके लिए गांवों का चयन किया जाएगा, जहां भांग की खेती अधिक होगी, वहां अभियान चलाया जाएगा।

Ad
Ad