*केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा-भाजपा ही कर सकती है देश व प्रदेश का विकास, विजय संकल्प यात्रा का भवाली में स्वागत*

ख़बर शेयर करें -

भवाली। भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प यात्रा का सोमवार को भवाली नगर पहुचने पर जोरदार स्वागत किया। भाजपा महिला कार्यकताओं ने पारंपरिक वेशभूषा में यात्रा का स्वागत किया। मौके पर बोलते हुए केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने कहा कि केवल भाजपा ही देश व प्रदेश का विकास कर सकती है। कहा कि केंद्र की मोदी सरकार मजबूती से देश का नेतृत्व कर रही है,जिससे हर देश वासी का मान बड़ा है। सरकार व उन्होंने प्रयास कर वर्षों से जीर्ण-शीर्ण पड़े टी बी सैनिटोरियम को एक करोड़ से ऊपर की धनराशि स्वीकृत की पालिका को भारी भरकम बजट दिया। कहा कि जगह जगह लोगो की उमड़ रही भारी भीड़ भाजपा के को फिर से सत्ता देने को तैयार है।
यात्रा को सांसद अजय टम्टा प्रभारी रेखा वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओ ने संबोधित किया। कहा कि कांग्रेस के नेता भष्टाचार में लिप्त है जो देश व राज्य का कभी भला नही कर सकते। इससे पहले यात्रा बेतालघाट गरमपानी भवाली होते हुए भवाली पहुची।
इस दौरान देवेंद्र ढैला,विवेक शाह,पुष्कर काला, मोहन बिष्ट, भावना मेहरा, प्रगति जैन, शांति मेहरा, उमा पढालनी, गोपाल रावत,दिनेश आर्य, अम्बा आर्य, प्रकाश आर्य मोहन पाल समीर आर्य कमला आर्य,पुष्कर जोशी, जुगल मठपाल, नंद किशोर पांडेय, सुनील मेहता, मुकेश गुरुरानी, कंचन साह, सुनील कुमार, वर्षा आर्य, हरीश भट्ट, आनंद बिष्ट, भूपेंद्र बिष्ट, अरविंद पडियार,दयाकिशन पोखरिया, शिवांशु जोशी, मुकेश पलड़िया, पवन भाकुनी, त्रिवेंद्र साह, अरुण थॉमस, आयुष कुमार, कबीर साह, रीना मेहरा,कविता त्रिपाठी, तुषि साह, जीवंती भट्ट, दीपिका बिनवाल, नीतू जोशी,मुन्नी बिनवाल, कलावती असवाल आदि शामिल रहे। इस दौरान कई लोग हुवे पार्टी में शामिल। विजय संकल्प यात्रा में पहुचे सांसद अजय भट्ट को युवाओं ने नगर के एक मात्र फील्ड में सुधारने के लिये ज्ञापन दिया। कहा कि नगर में युवाओं के खेलने के लिये एक मात्र खेल मैदान है जो पालिका की अनदेखी के कारण जीर्णश्रींन हो चुका है।

Ad
Ad