महिलाओं का सम्मान एक दिन नहीं रोज करना चाहिए: मसूरी विधायक गणेश जोशी

ख़बर शेयर करें -
सम्मानित करते विधायक गणेश जोशी एवं भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारीगण।
देहरादून  : रविवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मसूरी विधानसभा क्षेत्र के श्रीदेव सुमन नगर मण्डल द्वारा अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर राजेन्द्र नगर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उत्तराखण्डी परिधान हमारी पहचान रहा।
       देहरादून के किशन नगर एक्सटेंशन में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुई संस्कार भारती की प्रांतीय अध्यक्ष एवं भारत विकास परिषद की क्षेत्रीय मंत्री सविता कपूर ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को शुभकामनाऐं दी।
        मसूरी विधायक गणेश जोशी ने कहा कि महिलाओं का सम्मान एक दिन नहीं रोज करना चाहिए। मातृशक्ति का सम्मान प्रत्येक देशवासी के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार, समाज व देश का विकास महिलाओं के सहयोग के बिना अपूर्ण है। विधायक जोशी ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं वरिष्ठ महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। विधायक जोशी ने क्षेत्रवासियों को 18 मार्च को सर्वे ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि निर्मला जोशी भी महिला दिवस के कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने महिलाओं को सम्मान दिये जाने पर पदाधिकारियों की सराहना की।
       कार्यक्रम में मसूरी विधानसभा क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकों का सम्मानित किया गया। साथ ही, पूर्व प्रधान उशा डोभाल, रजनी बिन्जोला, सुशीला काला, विमला भट्ट, उर्मिल कपूर, विमला जखमोला, माया पंवार, रजनी रावत, पन्ना गौड़, सुभा वर्मा, सुनीता सिरोही, पवित्रा पंत एवं रोशनी बिष्ट को भी सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, अलग-अलग परिधानों में पहुंची महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।
       इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष अरुणा शर्मा, कार्यक्रम संयोजक एवं पार्षद नन्दनी शर्मा, कंचन ठाकुर, डा0 बबीता सहौत्रा, मण्डल महामंत्री मंजू शर्मा, उमा शर्मा, नेहा जोशी, भावना बिष्ट, जयंती राजश्री, भाजपा मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, मंहामंत्री राकेश जोशी, सुरेन्द्र राणा, कविता तड़ियाल, निषा शर्मा, हेमलता रावत, रजनी पटेल, भावना सभरवाल, रश्मि नेगी उपस्थित रहे।
Ad
Ad