*दीक्षान्त इन्टरनेशनल में शतरंज महाकुम्भ: कहा-खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा*

ख़बर शेयर करें -
  • हल्द्वानी। दीक्षान्त इन्टरनेशनल स्कूल आरटीओ रोड हल्द्वानी में शतरंज महाकुम्भ का शुभारम्भ हो गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एसपी सिटी हरबंश सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाडियों को एकाग्रता व ठहराव के साथ अपने खेल को अनुशासित तरिके से खेलने का मंत्र दिया।
    कार्यक्रम में प्रतियोगिता के आयोजक समिति के अध्यक्ष समित टिक्कू द्वारा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है खेल से यां तो हम सीखते हैं यां हम जीतते हैं। उन्होंने कहा कि खेल भावना के साथ इस प्रतियोगिता को खेला जाए। कहा कि जो खिलाडी अच्छे स्तर पर जातें हैं वह उन्हें हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराऐंगे। उक्त प्रतियोगिता में प्रदेशभर के विद्यालयों से 100 से अधिक बच्चे प्रतिभाग कर रहें हैं।
    कार्यक्रम में संजीव चौधरी महासचिव उत्तराखण्ड शतरंज संघ कोषाध्यक्ष डॉ सीमा सिंह, जिला सचिव ईश्वर तिवाडी जिला शतरंज सचिव, राकेश गुप्ता, रमेश शर्मा, अनिल जोशी, मुकेश पाल कॉमनवैल्थ चैंपियन, अमित शर्मा, अन्तर्राष्ट्रीय आरबीटर राजीव चौधरी, संदीप गुप्ता, रजत अग्रवाल, पी एस अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
    आयोजक समिति के अध्यक्ष समित टिक्कू द्वारा बताया गया प्रतियोगिता का समापन कल 23 जून को किया जाएगा। उक्त प्रतियोगिता में चयनित प्रथम तीन बालक-बालिकाओं को महाबलिपुरम में चैस ओलम्पियाड के अवलोकन का अवसर मिलेगा। जहां 188 देशों के शीर्ष शतरंज खिलाडी चैस ओलम्पियाड में प्रतिभाग कर रहें होंगे।
    आज की प्रतियोगिता के राउंड एक में बालिका वर्ग में शेराली पटनायक ने तनिषा को हराया, मनस्वी पांडे ने आसमा को हराया, वहीं बालक वर्ग में भार्गव सती हिमांश आनंद से जीते शुभ सिंह सैनी ने ईक्षित शर्मा को हराया।
    राउंड 2 में बालिका वर्ग में शेरारी पटनायक ने कृतिका कथई को पराजीत किया, लक्षिता चौधरी ने भूमि कुंजवाल को हराया वहीं बालक वर्ग में दिव्यांश क्वात्रा ने गोरांग को हराया एवं भार्गव सती ने हार्दिक पांडे को हराया।
    राउंड 3 में बालक वर्ग में भव्य अरोड़ा ने भार्गव सती को हराया एवं वैभव पांडे ने दर्शील को हराया।
    राउंड 4 के बालक वर्ग में हर्षदीप सिंह ने तेजस जोशी को हराया एवं प्रत्यूष फुलारा ने अतिक्ष सिंह जीना को हराया।
    बालिका वर्ग में आज दो राउंड खेले गए जिसके पश्चात शैलरी पटनायक, लक्षिता चौधरी, मनस्वी पांडे, कशिश बिष्ट ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रत्येक ने आज 2-2 पॉइंट अर्जित किए वही बालक वर्ग में आज चार राउंड खेले गए जिसके पश्चात हर्षदीप सिंह 4 पॉइंट के साथ, वैभव पांडे 3.5 पॉइंट के साथ, प्रत्यूष फुलारा 4 पॉइंट के साथ, अंश झा 3.5 के साथ, भव्य अरोड़ा 3.5 के साथ, ध्रुव पाठक 3.5 पॉइंट के साथ, कव्य परिहार 3.5 के साथ, भार्गव सती 3 पॉइंट के साथ, शुभ सिंह सैनी 3 पॉइंट के साथ एवं रितेश बिष्ट 3 पॉइंट के साथ उत्कृष्ट शतरंज खेल रहे हैं।
Ad
Ad