राजस्व विभाग में प्रमोशन से राजस्व निरीक्षक, रजिस्ट्रार कानून गो गुस्से में, आंदोलन शुरू

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। लिपिकीय संवर्ग को नायब तहसीलदार और तहसीलदार के पदों पर पदोन्नति दिए जाने के विरोध में राजस्व उप निरीक्षक, निरीक्षक, रजिस्ट्रार कानूनगो ने सोमवार से प्रदेशव्यापी दो दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि राज्य सरकार ने यह शासनादेश निरस्त नहीं किया तो बेमियादी आंदोलन किया जाएगा।
भूलेख संवर्गीय महासंघ के बैनर तले सोमवार को हल्द्वानी व लालकुआं तहसील के राजस्व उपनिरीक्षक, निरीक्षक व रजिस्ट्रार कानूनगो ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि शासन ने नौ फरवरी को एक तुगलकी शासनादेश जारी किया है। इस शासनादेश के अंतर्गत लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारियों को नायब तहसीलदार व तहसीलदार के पदों पर पदोन्नत किया जाएगा। इस शासनादेश के क्रम में देहरादून जनपद के विकास नगर में एक लिपिकीय संवर्ग को तहसीलदार के पद पर पदोन्नत किया गया है जो कि सरासर फील्ड स्टाफ के साथ न्याय संगत नहीं है। उन्होंने कहा कि लिपिकीय संवर्ग को फील्ड का ज्ञान नहीं होता है। जबकि राजस्व उपनिरीक्षक, निरीक्षक व रजिस्ट्रार कानूनगो को फील्ड का अनुभव होता है।

Ad
Ad