अब मध्यप्रदेश की संस्कृति मंत्री नः कहा-भारतीय संस्कृति में फटे कपड़े पहनना अपशकुन

ख़बर शेयर करें -

भोपाल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के फटी जींस वाले बयान को लेकर सियासी बयानबाजी जारी है। अब इस बहस में मध्य प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर का नाम भी शामिल हो गया है। शिवराज सिंह सरकार की मंत्री का कहना है कि लड़कियों को मर्यादा में रहना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय संस्कृति में फटे कपड़े पहनना अपशकुन माना जाता है।
बता दें कि, तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री बनने के कुछ दिन बाद ही लड़कियों के द्वारा फटी जींस पहनने पर विवादित बयान दिया था। जिसके बाद पूरे देश में उनके बयान की आलोचना हुई थी और साथ ही वे कई लोगों के निशाने पर भी रहे। एमपी की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि वह तीरथ सिंह की बात से पूरा इत्तेफाक रखती हैं। उन्हें लगता है कि लड़कियों को रिप्ड जींस नहीं पहनना चाहिए। उन्होंने कहा भारतीय संस्कृति में फटे हुए कपड़ों को पहनना अपशकुन माना गया है।
इसके बाद तो उषा ठाकुर ने लड़कियों को मर्यादा में रहने की नसीहत भी दे दी। फिर बोलीं कि वैसे भी एमपी की लड़कियां मर्यादा में रहती हैं, लेकिन जो फटे कपड़े पहन रही हैं उन्हें अपनी संस्कृति और संस्कारों की चिंता करना चाहिए।

Ad
Ad