*द्रोपदी मुर्मू बनी भारत की नई राष्ट्रपति, पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनाते ही बधाई देने पहुंचे लोग*

ख़बर शेयर करें -

दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू ने जीत दर्ज की है. अभी उनके विजयी होने की आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घर जाकर उन्हें बधाई दी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा, “एक अति सामान्य जनजातीय परिवार से आने वाली एनडीए प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का भारत का राष्ट्रपति चुना जाना पूरे देश के लिए अत्यंत गौरव का पल है, उन्हें बधाई देता हूं. यह विजय अन्त्योदय के संकल्प को चरितार्थ करने व जनजातीय समाज के सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, “भारत ने इतिहास लिखा है. ऐसे समय में जब 1.3 अरब भारतीय आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, पूर्वी भारत के एक सुदूर हिस्से में पैदा हुए एक आदिवासी समुदाय की भारत की बेटी को हमारा राष्ट्रपति चुना गया है. इस उपलब्धि पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को बधाई. उनका जीवन, उनके शुरुआती संघर्ष, उनकी समृद्ध सेवा और उनकी अनुकरणीय सफलता प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करती है. वह हमारे नागरिकों, विशेष रूप से गरीबों और दलितों के लिए आशा की किरण बनकर उभरी हैं.”
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है. उन्होंने कहा, “श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को देश की राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई. जनता की आशाओं और आकांक्षाओं को वाणी देने तथा उनकी समस्याओं के समाधान में आपकी सदैव महत्वपूर्ण भूमिका रही है. आशा है आपके कुशल मार्गदर्शन में देशवासी नए भारत के निर्माण में अग्रणी योगदान देंगे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, “श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर को बधाई एवं शुभकामनाएं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad