गौतम अडानी बने दुनिया के तीसरे नंबर के रईस, लुई वुइटन व बर्नार्ड अरनाल्ट को पीछे छोड़ा

ख़बर शेयर करें -

नई दिल्ली। भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी दुनिया के तीसरे नंबर के रईस बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपना नया रिकॉर्ड रच दिया है। उन्होंने लुई वुइटन के प्रमुख बर्नार्ड अर्नाल्ट को पीछे छोड़ दिया है।
विश्व के धनपतियों की सूची में यह स्थान पाने वाले वे पहले भारतीय व पहले एशियाई हैं। ब्लूमबर्ग इंडेक्स के अनुसार अब अडानी के आगे अमेरिका के शीर्ष उद्योगपति व टेस्ला के सीईओ एलन मस्क व अमेजन के प्रमुख जेफ बेजोस हैं। अडानी अब तक भारत के साथ एशिया के भी सबसे बड़े रईस थे। अब उन्होंने दुनिया के तीसरे सबसे बड़े रईस का खिताब हासिल कर लिया है।

Ad
Ad