भारतीय किसान संघ के प्रदेश संगठन मंत्री सुकर्मपाल सिँह राणा ने वैक्सीन लगवा कर दूसरों को भी प्रेरित किया।

ख़बर शेयर करें -

भारतीय किसान संघ के प्रदेश संगठन मंत्री सुकर्मपाल सिँह राणा ने वैक्सीन लगवा कर दूसरों को भी प्रेरित किया।

हरिद्वार ,भारतीय किसान संघ उत्तराखंड के प्रदेश संगठन मंत्री सुकर्मपाल सिँह राणा ने वैक्सीन लगवा कर दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित किया।

प्रांतीय संगठन मंत्री सुकर्म पाल सिंह राणा ने कोविड-19 की रोकथाम के लिए 56 वर्ष की आयु में ऋषिकुल स्वास्थ्य केंद्र हरिद्वार में कोविड-19 लगवाई,
उन्होंने कहा कि कोरोना को हराने के लिए सरकार के साथ लोगों को भी योगदान देना चाहिए। फिजिकल डिस्टेंसिग और भीड़ में मास्क लगाने की आदत अपनाने के साथ-साथ समय रहते टीका लगवाने से ही हम महामारी से बच सकते हैं।
सुकर्म पाल सिंह राणा ने बताया कि वह हमेशा से लोगों को आसपास सफाई रखने के लिए प्रेरित करते रहे हैं। मगर आजकल लोग कुछ भी खाने या कोई काम करने से पहले हाथ धोने की आदत भूलते जा रहे हैं। हालांकि कोरोना काल में लोगों को ऐसी आदतों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

कोविड-19 टीकाकरण वैक्सीन के अभियान को सफल बनाने में लगे सभी डॉक्टरों की टीम, नर्स और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को बधाई दी और उत्साह वर्धन किया ,

इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता अनिल कुमार प्रजापत ,डॉ अनुराग वत्स , भारतीय किसान संघ के क्षेत्र सहायक प्रमुख गणेश विकल , क्षेत्र प्रचारक प्रमुख जगदीश का विशेष योगदान रहा ,
सुकर्म पाल सिंह राणा ने बताया कि भारतीय किसान संघ कोविड-19 खात्मे के लिए टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए, जागरूकता अभियान चलाएगा, और लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करेगा,

Ad
Ad