लालकुऑ दुग्ध संघ का 231 करोड़ 82 लाख रुपए का बजट पारित, दुग्ध मंत्री का ऑचल को बड़ा ब्रांड बनाने का किया ऐलान

Ad
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखंड के दुग्ध व डेयरी विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा है कि उत्तराखंड में दुग्ध उत्पादन को आय का मुख्य स्रोत बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। कोशिश है कि “ऑचल” उत्तराखंड का एकमात्र सबसे बड़ा ब्रांड हो, इसके लिए प्रयास भी किए जा रहे है। कहा कि दुग्ध उत्पादक दूध न देने वाले गौवंशीय को आवारा छोड़ रहे हैं। यह चिंताजनक है। अब प्रदेश सरकार ऐसे आवारा जानवरों के लिए कुमाऊं और गढ़वाल में दो गौशाला बनाने जा रहे हैं।
दुग्ध उत्पादन मंत्री सौरभ बहुगुणा आज नैनीताल दुग्ध संघ लालकुऑ की 73 वीं वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले दुग्ध मंत्री श्री बहुगुणा ने नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, विधायक बंशीधर भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता हेमन्त द्विवेदी के साथ मिल कर दीप प्रज्वलित कर अधिवेशन का शुभारंभ किया। इस अधिवेशन में वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु 231 करोड 82 लाख 76 हजार रूपया का बजट पारित किया गया। दुग्ध मंत्री डेरी विकास द्वारा कहा कि लाल कुआं में 61करोड 74 लाख रुपए की लागत से डेढ़ लाख लीटर दैनिक क्षमता का आधुनिक डेयरी प्लांट की स्थापना का कार्य शीघ्र शुरू दिया जाएगा, जिससे आंचल ब्रांड पूरे प्रदेश में अन्य ब्रांड को पछाडेगा।


नैनीताल दुग्ध संघ लालकुऑ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि लालकुऑ दुग्ध संघ ने कभी गुणवत्ता से समझौता नहीं किया। दुग्ध उत्पादकों और समितियों का लगातार ध्यान दिया गया, यहीं कारण है कि आज यहां के लोग ऑचल को अपना खुद का ब्रांड मानने लगे हैं। ऑचल के उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और दुग्ध मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार जताते हुए कहा कि आज नैनीताल के लालकुऑ दुग्ध संघ का 62 करोड़ रुपए से विकास हो रहा है।


अधिवेशन में विधायक कालाढुंगी बंशीधर भगत, अध्यक्ष नैनीताल दुग्ध संघ मुकेश बोरा,श्रीमती बेला तोलिया अध्यक्ष जिला पंचायत नैनीताल , दिवान सिह बिष्ट विधायक रामनगर, संजय खेतवाल निदेशक निबन्ध डेरी विकास, हेमंत द्विवेदी भाजपा प्रदेश प्रवक्ता, प्रताप बिष्ट जिला अध्यक्ष भाजपा नैनीताल, गोपाल रावत अध्यक्ष डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक उधम सिंह नगर, ब्लाक प्रमुख धारी आशा रानी, ब्लाक प्रमुख भीमताल हरीश बिष्ट, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, पार्वती देवी अध्यक्ष दुग्ध संघ चंपावत, उपनिदेशक दुग्ध विकास संजय उपाध्याय, डीपी सिंह, पूर्व अध्यक्ष संजय सिंह किरौला, पार्षद प्रमोद तोलिया भरत नेगी, राजेंद्र सिंह बिष्ट, नंदन दुर्गापाल, कविराज धामी तथा वर्तमान संचालक मंडल सदस्य भगत सिंह कूमटिया, किशन सिंह बिष्ट, हेमा देवी, गीता दुमका, राजेंद्र प्रसाद, कृष्ण कुमार शर्मा, दीपा रैकवाल, महिमन सिंह चौहान, आनंद सिंह नेगी समेत हजारों दुग्ध उत्पादक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह भाकुनी सुभाष बाबू द्वारा किया गया।


नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के विभिन्न अनुभगो से कर्मचारियों अधिकारियों अच्छे कार्यों हेतु प्रोत्साहित किया गया।
नैनीताल जनपद के मैदानी क्षेत्र से 6 व पर्वतीय क्षेत्र से 6 सर्वश्रेष्ठ दुग्ध उत्पादकों पुरस्कारों से नवाजा गया इनमें मैदानी क्षेत्र दुग्ध उत्पादक महिला में दीपा देवी रांकड प्रथम, हिमानी बिष्ट द्वितीय व दीपा देवी तृतीय ही। पर्वतीय क्षेत्र महिला वर्ग में हेमा देवी प्रथम, मीना देवी द्वितीय व तुलसी देवी तृतीय रही। मैदानी क्षेत्र पुरूष वर्ग में रमेश चंद्र प्रथम, दिलावर सिंह द्वितीय व मंगल सिंह तृतीय रहे। पर्वतीय क्षेत्र में सदानंद जोशी प्रथम, ध्यान सिंह द्वितीय व रेवाधर तृतीय रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad