भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी उत्तराखंड के विकास कार्यो के प्रति चिंतित दिखे राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से ली जानकारी

Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य राजस्थान के सवाई मदनपुर में हैं। वह आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल रहे। राहुल गांधी के साथ आज श्री आर्य ने यात्रा के दौरान लंबा समय बिताया। इस दौरान जहां देश की राजनीति पर चर्चा हुई, वहीं कांग्रेस सांसद ने उत्तराखंड के विकास कार्यो पर, भी चर्चा की।
कांग्रेस नेता व नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में हर दिन जुड़ता एक नया कदम इस यात्रा को और मजबूती दे रहा है। देश जोड़ने के इस आंदोलन में अपनी सहभागिता सिद्ध कर रहा है। जिन विषयों एवं मुद्दों को लेकर राहुल जी ने भारत जोड़ो यात्रा आरंभ की थी, उनका सीधा संबंध देश की जनता से है। इस यात्रा ने लोगों को अपनेपन का अहसास कराया है, जहां वे अपनी बात खुलकर बोल सकते हैं। आज सवाई माधोपुर, राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण में प्रतिभाग किया। ये यात्रा ऐतिहासिक यात्रा है क्योंकि लोगों का प्यार हमारे नेता राहुल गांधी के लिए स्पष्ट दिखाई दे रहा है।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि देश को जोड़ने का एक मिशन है…यह एक ऐसा जन-आंदोलन है, जिसका नेतृत्व करोड़ों भारतीय कर रहे हैं। श्री आर्य ने कहा कि इस यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को देश के विकास की भी चिंता है। उन्होंने उत्तराखंड के तमाम विकास कार्यो की चर्चा कर उत्तराखंड के प्रति अपना प्रेम दर्शाया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad