कुमाऊं विश्वविद्यालय के भीमताल परिसर कर्मचारियों ने बनाया संगठन, सेवा विस्तार की मांग को लेकर आंदोलन की धमकी

ख़बर शेयर करें -

भीमताल। संविदा एवं दैनिक वेतन तथा नियत वेतन कर्मचारी संघ कुमाऊं विश्वविद्यालय परिसर भीमताल के कर्मचारियों ने समस्याओं के समाधान को अब संगठन के माध्यम से मांगों को उठाने का फैसला लिया गया है। कमचारियों की एक बैठक विभिन्न समस्याओं हेतु आयोजित की गई बैठक में निर्णय लिया गया कि इन समस्याओं के निराकरण हेतु एक संगठन का गठन किया जाए। संगठन के लिए मुकेश कुमार डालाकोटी अध्यक्ष, आनंद रखोला व पूनम आर्य उपाध्यक्ष, मनोज पलड़िया सचिव, भूपेंद्र सिंह बिष्ट संयुक्त सचिव, रमेश तिवारी संगठन मंत्री, महेंद्र बिष्ट कोषाध्यक्ष, कृष्णा पालीवाल कोषाध्यक्ष, राजू बाल्मीकि प्रचार मंत्री आदि का चयन किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया है कि संविदा कर्मचारी दैनिक वेतन एवं नियत वेतन कर्मचारियों को वर्ष 2019 से सेवा विस्तार किया जाए। इस समय यदि सेवा विस्तार नहीं किया गया तथा अन्य न्याय उचित मांगे नहीं मानी गई तो कर्मचारी सीधे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। जब तक न्यायिक मांगे नहीं मानी जाएंगी तब तक आंदोलन चलता रहेगा। इस अवसर पर बी डी पलड़िया अध्यक्ष गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन भीमताल भी उपस्थित थे उनके द्वारा भी कर्मचारियों को आश्वासन दिया गया है कि हमारा संगठन भी इन कर्मचारियों को पूर्ण रूप से तन मन धन से सहयोग देगा। कुमाऊं विश्वविद्यालय से अपील की है कि संबंधित समस्याओं पर सहानुभूति पूर्वक एवं मानवीय दृष्टिकोण से यथाशीघ्र विचार करें ताकि आंदोलन ना हो।

Ad
Ad