लाठीचार्ज के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन: सचिवालय व पुलिस मुख्यालय जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोका, हिरासत में लेक पुलिस लाइन भेजा

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। नौजवान बेरोजगारों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में विगत सात दिनों से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व मेें प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कडी में आज प्रदर्शन का अंतिम दिन था। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में पुलिस मुख्यालय व सचिवालय के सामने प्रदर्शन करने को कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय राजीव भवन से निकले, मगर पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। पुलिस और कांग्रेस कार्यकताओं के बीच नोक-झोंक के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया। देर शाम सभी को छोड़ दिया।
इससे पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री माहरा ने कहा कि 18 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन सनातन धर्म को मानने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता भोले शंकर का जलाभिषेक करेंगे। राज्य की भाजपा सरकार की बुद्वि शुद्वि की प्रार्थना, अंकिता हत्याकाण्ड में वीआईपी के नाम शीघ्र उजागर होने की कामना, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पूर्व अध्यक्ष एस. राजू द्वारा जिन सफेद पोशों की ओर इशारा किया गया था वह उजागर हों और प्रदेश के युवाओं के उपर लाठी चार्ज करने वाली बर्बर भाजपा की सरकार से राज्य की जनता को छुटकारा मिले यह प्रार्थना की जायेगी।


श्री माहरा ने कहा कि जिस तरह से शान्ति प्रिय ढंग से प्रदर्शन कर रहे बेरोजगार नौजवानों पर सरकार के इशारे पर पुलिस ने बर्वरतापूर्ण लाठियां बरसाई वह राज्य की कानून व्यवस्था को कलंकित करने वाली थी। उन्होंने कहा कि भाजपा की राज्य सरकार बार-बार बेरोजगार नौजवानों की परीक्षा ना ले। उन्होंने नौजवान बेरोगारों से अपील करते हुए कहा कि जागों, संघर्ष करो और लगातार सड़कों पर उतरकर भाजपा सरकार की ईट से ईट बजाने का काम करो। उन्होंने कहा कांगे्रस पार्टी लगातार बेरोजगार नौजवानों को न्याय दिलाने के लिए ईमानदारी के साथ लडाई लड़ने का काम कर रही है और यह आगे भी यह सिलसिला बदस्तूर जारी रहेगा।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी ने कहा कि उत्तराखण्ड में सरकार नही बल्कि तानाशाही चल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में अपना अधिकार और हक मांगने पर बेरोजगार नौजवानों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं, जिसे कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नही करेेगी। उन्होंने कहा कि राज्य को प्राप्त करने के लिए उत्तराखण्ड की जनता को लम्बा संघर्ष करना पड़ा था जिसमें राज्य के नौजवानों ने बढचडकर संघर्ष किया था, परन्तु भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने के बजाय उन्हें यातनायें दे रही हैं। उन्होंने कहा भाजपा ने डबल इंजन के नाम पर वोट मांगकर देश की जनता को छलने और ठगने का काम कर रही है।
कांग्रेस कमेटी की मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए राज्य की भाजपा सरकार के दमनकारी कदम और युवाओं पर अत्याचार की कडे शब्दों में निंदा की।


प्रदर्शन में प्रतापनगर के विधायक बिक्रम सिंह नेगी, कलियर विधायक फुरकान अहमद, पूर्व काबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, हीरा ंिसह बिष्ट, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी, उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेश मीडिया प्रभारी पी.के अग्रवाल, सलाहकार अमरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष आयेन्द्र शर्मा, हरिद्वार मेयर श्रीमती अनीता शर्मा, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम डाॅ. विजेन्द्र पाल, प्रदेश महिला कांगे्रस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला, युवा कांगे्रस अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी, बुद्विजीवी विभाग के अध्यक्ष प्रदीप जोशी, महानगर अध्यक्ष जसविन्दर सिंह गोगी, विशाल मौर्या, बिरेन्द्र पोखरियाल, अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष दर्शन लाल, गोरखा प्रदेश के अध्यक्ष अनिल बस्नेत, सुनीता प्रकाश, गुलजार अहमद, रनगर अध्यक्ष ऋषिकेश राकेश सिंह मिंया, गुलशेर मिंया, राजीव चैधरी, खेल प्रकोष्ट के अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह, श्रम प्रकोष्ट के अध्यक्ष दिनेश कौशल, जिलाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल, संजय किशोर, राजेन्द्र शाह, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, शीशपाल बिष्ट, पार्षद उर्मिला थापा, समित्रा ध्यानी, हुकुम सिंह गडिया, ऐतात खान, अर्जुन सोनकर, संगीता गुप्ता, विनित प्रसाद भट्ट बन्टू, शान्ति रावत, सोनिया आनन्द, मदन लाल, आशा टम्टा, राजेश चमोली, नवनीत सती, अनिल नेगी, सुलेमान अली, अनुराधा, चन्द्रकला नेगी, अरूणा कुमार, सावित्री थापा, पिया थापा, पूनम कण्डारी, अशोक शर्मा, आदि अनेक कंाग्रेसजन शामिल रहे।

Ad
Ad