कोविड की दोनों वैक्सीन लगाने के बाद भी केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर कोरोना पाॅजिटिव

ख़बर शेयर करें -

दिल्ली। बेतहाशा बढ़ते कोरोना मामलों के बीच देशभर में कई राज्यों के मुख्यमंत्री और कई नेताओं के भी कोविड पॉजिटिव होने की खबरें सामने आई हैं। इसी बीच शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
केंद्रीय मंत्री ने स्वयं अपने ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी साझा करते हुए ट्वीट किया और कहा, “मैं आज कोविड पाया हो गया हूं। पिछले 2-3 दिनों में जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं, वे कृपया अपना टेस्ट करवा लें। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने हाल ही में मार्च के महीने में ही दोनों वैक्सीन लगवाई थी। अब प्रकाश जावडेकर के पॉजिटिव हो जाने के बाद एक बार फिर से वैक्सीन को लेकर लोगों के मन में सवाल आने लगे हैं।

Ad
Ad