रुद्रपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूवॅ दजाॅ मंत्री डॉ गणेश उपाध्याय ने कहा है कि प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार किसानों को गुमराह कर रही है। कहा कि किसानों को एक हफ्ते के भीतर भुगतान करने का दावा करने वाले प्रदेश के खाद्य रसद मंत्री भी वायदे पर खरे नहीं उतरे।
श्री उपाध्याय ने कहा कि शांतिपुरी, किच्छा तहसील क्षेत्र में ग्राम नजीमाबद ढौराडाम, कोलकाता फार्म,बगपुर तौल में दिक्कतें आ रही हैं। शांतिपुरी क्षेत्र के किसानों की शिकायतों पर पूर्व दर्जा राज मंत्री राज्य मंत्री डॉ गणेश उपाध्याय ने किच्छा मंडी में पहुंचकर गेहूं तौल में का निरीक्षण किया। खाद्य निरीक्षक कुमाऊ संभाग ललित मोहन रयाल से वार्ता की। कहा किसान 8 दिन पूर्व अपना गेहूं मंडी पहुंचा चुके हैं। परंतु गेहूं तौल का नंबर 8 दिन बाद आ रहा है। इस पर खाद्य निरीक्षक कुमाऊ संभाग ने शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया। एस एम आई प्रशांत को गेहूं का ढ़ुलान कर रहे ट्रांसपोर्ट के ट्रकों की व्यवस्था ठीक नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने किसानों की विभिन्न समस्याओं के लिए उप जिलाधिकारी नरेश दुर्गापाल से वार्ता की। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत जो खाद एवं रसद मंत्री हैं। उन्हें 48 घंटे से लेकर 1 हफ्ते के बीच किसानों के बकाए का भुगतान करवाना चाहिए। ढ़ीगें मारने व हाई कोर्ट नैनीताल में किसानो के फसल के बकाया भुगतान 1 हफ्ते के भीतर कराने का झूठा हलफनामा दाखिल कर प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों को छल रही है। न्यायालय को गुमराह कर रही है। कठिन कोरोना काल में किसान अपनी रोजी-रोटी और बीमारी और दवा और फसर बुवाई को बिना बकाया भुगतान मिले किस प्रकार कर पाएगा यह सोचनीय प्रश्न है। इस मौके पर बलबीर सिंह, बलवंत मानकिया, बलविंदर सिंह डिंपल, मरबूब ,बाबू ,सादिक, महिपाल सिंह बोरा, प्रभु दत्त जोशी आदि अनेक किसान उपस्थित थे।






