विस्तार ले रहे ऑनलाइन व्यापार को रोकने के लिए सभी व्यापारियों को एकजुट होना होगा: नवीन वर्मा

ख़बर शेयर करें -

उत्तरकाशी। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का सम्मलेन और शपथ ग्रहण समारोह विधिवत रूप से संपन्न हो गया। कार्यक्रम में व्यापारियों को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि विस्तार ले रहे ऑनलाइन व्यापार को रोकने के लिए सभी व्यापारियों को एकजुट होने की जरूरत है। इसके बाद ही आंदोलन कर सरकार से इस पर पाबंदी लगाई जाने की मांग की जा सकती है।

महर्षि वेडिंग प्वांइट जोशियाड़ा में जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल का जिला सम्मेलन एवं जोशियाड़ा नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने किया।


उन्होंने नवीन कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष सुभाष बड़ोनी ने सभी व्यापारियों को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की बात कही। कहा कि जिले में व्यापार मंडल के सदस्य समाजिक सरोकारो के कार्य में भी प्रयासरत है। उन्होंने सभी से सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर संगठन के प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा,चंद्रशेखर पंत, उपेंद्र असवाल, कबुल सिह पंवार, देवेंद्र गुप्ता, हर्ष वर्धन पांडे, ओम प्रकाश भट्ट, गिरीश रमोला, रमेश चंदोक, उतम गुसांई, शंकर गुसांई, आशुतोष बधानी, विरेन्द्र बत्रा, धमेन्द्र बत्रा, महेंद्र नौटियाल, प्रदीप चौहान, संदीप पंवार, शिव राज गुसांई, विकास रावत, जयवीर, अजय प्रकाश बडोला, पारेश्वर सेमवाल, नितिन, अमित सकलानी, दरम्यिान सिंह सहित बड़ी संख्या में संगठन से जुड़े व्यापारी मौजूद रहे।

Ad
Ad