नैनीताल। लक्ष्मी लाल साह स्मृति स्नूकर चैंपियनशिप ट्राफी 2024 अनुराग बिष्ट ने अपने नाम की। मुख्य अतिथि वाइटीडीओ के संचालक राजा साह ने विजेताओं को ट्राफी प्रदान की। प्रतियोगिता में तीन दर्जन खिलाड़ी शामिल हुए थे।
नव ज्योति क्लब की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में अनुराग बिष्ट ने कांटे के मुकाबले में वीरेंद्र साह को पराजित किया। न्यू क्लब अध्यक्ष डा. महेंद्र सिंह पाल ने बताया कि यह प्रतियोगिता वर्ष 1995 से आयोजित की जा रही है। विजेता को ट्राफी प्रदान की गई। इस मौके पर पुरस्कार वितरण समारोह में विजय मोहन सिंह खाती, सुरेश साह, ललित साह, राजीव लोचन साह समेत अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे।






