

भीमताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के चारों विकास खंडों में आलू की फसल को खासा नुकसान हुआ है। भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा ने किसानों की आलू की फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को नुकसान का आंकलन करने के निर्देश दिए।
भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने आज भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ,मझेड़ा, क़सियालेख, सतबुगा, पाटा, सुपी, चौखुटा, परबड़ा, महतोली, भूमका,थली आदि गाँवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। विधायक कैड़ा ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत, ओखलकांडा, धारी,रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक काश्तकार बाहुल्य क्षेत्र है, यहां के किसान केवल कृषि पर आधारित रहकर अपना जीवन यापन करते हैं। विधायक ने कहा किसानों की आलू की फसल सूख गई है, जिस कारण किसान परेशान है। विधायक ने किसानों की आलू की फसलों को हुऐ नुकसान का जायजा लिया!
विधायक कैड़ा ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को कृषि व उद्यान विभाग की टीमों को गाँव गाँव भेजकर किसानों की आलू की फसलों को हुऐ नुकसान का आंकलन कर किसानों को मुआवजा देने को कहा है।







