सोमेश्वर में मकान भर-भराकर गिरा, एक महिला की दबकर मौत, एक की हालत गंभीर

ख़बर शेयर करें -

अल्मोङा। सोमेश्वर तहसील में एक मकान भर-भराकर गिर गया। मलबे में दबने से एक महिला की मौत हो गई। घर के अन्य सदस्यों का रेस्क्यू कर बचा लिया गया है। इनमे से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक सोमेश्वर तहसील के सुतोली गांव में प्रकाश राम का परिवार रहता है। घर में प्रकाश राम की मॉ, पत्नी और बच्चे थे। अचानक रात 11 बजे उसका मकान भर-भराकर गिर गया। घर के सभी सदस्य मलबे में दब गये। चीख पुकार मच गई। हल्ला सुनकर गांव के लोग वहा एकत्रित हुए। सभी को घर के भीतर से बाहर निकालने की कोशिश की। हादसे में प्रकाश राम की पत्नी राधा देवी (25) की मौत हो गई जबकि घर के सभी सदस्यों को सोमेश्वर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। प्रकाश राम (31) को प्राथमिक उपचार के बाद अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के लिये रिफर कर दिया गया। हादसे में पुष्पा देवी (65), प्रकाश राम का पुत्री आयशा आर्या (5) पुत्र रवि आर्या (3) और पुत्री महक आर्या (1) को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Ad
Ad