अब ट्विटर ने किया कांग्रेस का आधिकारिक हैंडल लाॅक, कांग्रेस ने फेसबुक पेज पर दी जानकारी

ख़बर शेयर करें -

दिल्ली। राहुल गांधी और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं के बाद अब ट्विटर ने कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को लॉक कर दिया है। कांग्रेस ने गुरुवार को आरोप लगाया कि ट्विटर ने कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल @INCIndia को लॉक कर दिया है। इसकी जानकारी पार्टी ने अपने फेसबुक पेज के जरिए दी है। माना जा रहा है कि ट्विटर ने नियमों के उल्लंघन को लेकर यह कार्रवाई की है। इससे पहले इसी तरह की कार्रवाई सोशल मीडिया कंपनी राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कर चुकी है।
कांग्रेस ने अपने लॉक किए गए ट्विटर अकाउंट का स्क्रीनशॉट लेकर फेसबुक पेज पर शेयर किया है और लिखा है- ‘जब हमारे नेताओं को जेलों में बंद कर दिया गया, हम तब नहीं डरे तो अब ट्विटर अकाउंट बंद करने से क्या ख़ाक डरेंगे। हम कांग्रेस हैं, जनता का संदेश है, हम लड़ेंगे, लड़ते रहेंगे। अगर बलात्कार पीड़िता बच्ची को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाना अपराध है, तो ये अपराध हम सौ बार करेंगे। जय हिंद…सत्यमेव जयते।’

Ad
Ad