मुख्यमंत्री धामी ने वंदना कटारिया को सौंपा 25 लाख का चेक, कहा वंदना ने भारत के साथ ही उत्तराखंड का नाम किया रोशन

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि टोक्यों में हैट्रिक गोल कर वंदना कटारिया ने उत्तराखंड ही नही देश का नाम रोशन किया है। सरकार की तरफ से सीएम धामी ने वंदना कटारिया को पच्चीस लाख रुपए का चेक सौंपा है। गुरुवार को 3:24 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्टार हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर रोशनाबाद पहुंचे। यहां सीएम ने परिवारों के लोगों से भेंट कर उन्होंने शुभकामनाएं दी। हालांकि मुख्यमंत्री ने परिवार के लोगों से एक बंद कमरे में बैठकर पांच मिनट बात की उसके बाद एक मिनट मीडिया को ब्यान देकर चले गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वंदना कटारिया शांत स्वभाव की खिलाड़ी है। वंदना समाज मे बहुत अभाव और कमी में रहती है। वंदना युवा खिलाड़ियों में प्रेरणास्रोत बनेंगी। अपने साथ और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाएगी। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत, गन्ना विकास मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, आदि मौजूद रहे।

Ad
Ad