अब शत्रुघ्न सिंह होंगे कर्मचारी वेतन विसंगति समिति के अध्यक्ष, इंदु कुमार पांडेय को जगह लेंगे

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड सरकार द्वारा जिम्मेदारी देने के बाद राज्य के पूर्व मुख्य सचिव इंदु कुमार पांडे द्वारा वेतन विसंगति समिति के अध्यक्ष पद को स्वीकार करने से इंकार कर दिया था। इस संबंध में सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी ने मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नया अध्यक्ष बनाने की मांग की थी।
अब सरकार ने पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह को वेतन विसंगति समिति के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है। शत्रुघ्न सिंह ने आज समिति का कार्यभार संभाल लिया है। मालूम हो कि कर्मचारियों ने भी इंदु कुमार पांडे को वेतन विसंगति समिति का अध्यक्ष बनाए जाने पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने साफ तौर पर कहा गया था कि पूर्व में समिति के अनुभव अच्छे नहीं थे। जिसके बाद खुद इंदु कुमार पांडे ने ही कार्यभार संभालने से इंकार कर दिया था।

Ad
Ad