हरीश रावत अब त्रिवेंद्र के सहारे भाजपा पर साध रहे हैं निशाना: पुष्टाहार का काम प्राइवेट कंपनी को देने के फैसले पर सरकार को घेरा, कहा कांग्रेस सरकार आने पर करेगी बेनकाब

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। अब चुनाव के छह महीने बचे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत भी अब सत्तारूढ भाजपा को लगातार निशाने पर ले रहे हैं। इसके लिए वह भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का सहारा ले रहे हैं। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग में पुष्टाहार अनाज को काम महिला स्वय सहायता समूहों के पास ही रखने की पैरवी पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की जमकर तारीफ की। रावत ने कहा कि कुछ लोग अपने निजी स्वार्थों के तहत पुष्टाहार का काम एक निजी कंपनी को देना चाहते हैं। कांग्रेस सत्ता में आने पर इस षड़यंत्र में शामिल लोगों का पर्दाफाश करेगी। मालूम हो कि प्रदेश के सात जिलों में 154 महिला स्वयं सहायता समूह पुष्टाहार बांटते हैं। छह जिलों में सरकार स्वयं बांटती है।
केंद्र सरकार के कच्चा राशन न बांटने के निर्देश पर सरकार ने टेंडर निकाल दिए हैं। स्वयं सहायता समूह इसका विरोध कर रहे हैं। पूर्व सीएम हरीश रावत भी महिलाओं के पक्ष में है। कुछ दिन पहले पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी स्वयं सहायता समूहों की पैरवी की है। रावत ने कहा कि पहले भी इस योजना को पटरी से उतारने की कोशिश की गई थी। तब भी त्रिवेंद्र ने तमाम विरोध के बावजूद ऐसा नहीं होने दिया। अब एक बार फिर से अधिकारी गलतबयानी कर रहे हैँ। वर्तमान व्यवस्था के खिलाफ आधारहीन तर्क दिए जा रहे हैं। यह गलत है। सत्ता में आने पर कांग्रेस इस षड़यंत्र का पर्दाफाश करेगी। दूसरी तरफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी सरकार पर इस योजना केा लेकर सवाल उठाए। कहा कि जो कुछ भी चल रहा है, उसमें बड़े भ्रष्टाचार की बू आ रही है।

Ad
Ad