![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
भारतीय किसान यूनियन क्रांति का हुआ गठन भारी संख्या में रहे लोग मौजूद
संस्थापक भारतीय किसान यूनियन क्रांति के संस्थापक आदेश सैनी जी ने पगड़ी पहनाकर स्वागत किया,
देहरादून, विकास सिंह सैनी के नेतृत्व में किसानों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए देहरादून में नई किसान यूनियन का ऐलान किया गया ,भारतीय किसान यूनियन क्रांति के नाम से एक नई किसान यूनियन का गठन किया गया है ,इसमें किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सिंह सैनी बने हैं ,देशभर में कृषि कानूनों के विरोध चल रहा है ऐसी में एक नए किसान संगठन का गठन किया गया है, किसान यूनियन किसानों के हितों की लड़ाई को आगे बढ़ाएगी ,राजधानी देहरादून के प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सिंह सैनी ने कहा कि हम किसानों के हितों की लड़ाई को जारी रखेंगे और किसानों को उनका अधिकार दिलाएंगे,
प्रेस क्लब देहरादून मे चौधरी चरण सिंह गुज्जर , विनोद प्रजापति ,मोहन त्यागी , कपिल कौशिक देहरादून ,फरिद प्रधान , जसवीर सिंह , डॉ देवेंद्र सिंह , आशीष चौहान ,दिनेश राठौर, सर्व समाज के सम्मानित समाज व किसान राजनीति में स्थान रखने वाले किसानों का संस्थापक भारतीय किसान यूनियन क्रांति के संस्थापक आदेश सैनी जी ने पगड़ी पहनाकर स्वागत किया, सभी को संगठन में बराबर का सम्मान सभी के हक सुरक्षित रहने का आश्वासन देते हुए, सभी ने एकमत होकर ,इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए ,किसान नेता विकास सिंह सैनी जी को पगडी पहनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन क्रांति की जिम्मेदारी सौंपी , इस अवसर पर भारी संख्या में किसान और कार्यकर्ता उपस्थित थे,






